फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Prevented from entering school

छात्रों को विद्यालय में दाखिल होने से रोका

Sat, 20 Aug 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sat, 20 Aug 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
Prevented from entering school
जांच करती पुलिस
नगर के डीएवी इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य ने छात्रों को शुक्रवार को परिसर में प्रवेश करने से महज इसलिए रोक दिया क्योंकि वे एक शवयात्रा में शामिल नहीं हुए।  शुक्रवार को प्रधानाचार्य ने छात्रों के कॉलेज परिसर में प्रवेश पर रोक लगाई तो वे भी विरोध में उतर आए। इस मामले को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने भी विरोध जताया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट ने छात्रों को कॉलेज परिसर में प्रवेश दिलाया। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने इस मामले में प्रधानाचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन



नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी रामचंद्र सिंह का बुधवार को निधन हो गया था। इसे लेकर काॅलेज में एक शोकसभा का आयोजन कर छात्रों को शवयात्रा में शामिल होने का निर्देश दिया गया। इसके बाद भी कुछ छात्र गुरुवार को उनकी शवयात्रा में शामिल नहीं हो पाए थे।
विज्ञापन



शुक्रवार को शवयात्रा में शामिल न होने वाले छात्रों को चिह्नित कर काॅलेज गेट के बाहर ही खड़ा कर दिया गया तथा एक दिन के लिए उनके परिसर में प्रवेश पर रोक लगा दी गई। इस पर छात्रों ने आपत्ति जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन



मामले की जानकारी विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को हुई तो वह भी मौके पर पहुंच गए और विरोध जताने लगे। सूचना पाकर मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट अमरनाथ राय, डीआईओएस विनोद राय भी पहुंचे और गेट पर खड़े छात्रों का विद्यालय में प्रवेश कराया।



जांच आख्या सिटी मजिस्ट्रेट ने जिलाधिकारी को सौंपी तो उन्होंने प्रधानाचार्य देव भाष्कर तिवारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। इस बारे में प्रधानाचार्य का कहना था कि विद्यालय के कई कार्यक्रमों में ये छात्र शामिल नहीं हुए थे। उन्हें चिह्नित कर सिर्फ विद्यालय में प्रवेश न करने की चेतावनी दी गई थी, ताकि उनके अंदर अनुशासन बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed