{"_id":"61f581574f42f3517935939a","slug":"preparations-started-for-the-election-of-jamgarh-mau-legislative-council-constituency-mau-news-vns635986387","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ मऊ विधान परिषद क्षेत्र के चुनाव के लिए तैयारियां शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ मऊ विधान परिषद क्षेत्र के चुनाव के लिए तैयारियां शुरु
विज्ञापन
मऊ। आजमगढ़ मऊ विधान परिषद स्थानीय निकाय चुनाव मार्च में होना है। चुनाव आयोग ने इसके चुनाव के लिए मतदान की तिथि भी घोषित कर दिया है। तीन मार्च को इसके लिए जिले में वोट डाले जाएंगे। चुनाव आयोग ने इसके लिए गाइड लाइन जारी कर दिया है। चुनाव के लिए निर्वाचक नामावली का संशोधन किया जाएगा। पिछली बार यहां से सपा के राकेश यादव गुड्डू विधान परिषद सदस्य निर्वाचित हुए थे। छह साल बाद उनका कार्यकाल समाप्त हो गया है। कार्यकाल समाप्त होने के बाद अब यह पद रिक्त हो गया है जिसके लिए निर्वाचन की प्रक्रिया शुरु की गई है।
विधान परिषद सदस्य स्थानीय निकाय का कार्यकाल छह वर्ष का होता है। पिछले कार्यकाल में हुए चुनाव में यहां से सपा के विधान परिषद सदस्य राकेश यादव गुड्डू को 2966 मत पाकर एमएलसी निर्वाचित हुए थे। जबकि उनके प्रतिद्वंदी भाजपा के राजेश सिंह महुआरी को 998 मत मिले थे। अब छह साल बाद राकेश यादव का कार्यकाल समाप्त होने पर अब फिर से चुनाव होने वाले हैं।
विधान परिषद स्थानीय निकाय के चुनाव में क्षेत्र, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका सभासद, नगर पालिकाध्यक्ष मतदान करते हैं। विधान परिषद स्थानीय निकाय के चुनाव में अब केवल एक माह का समय बाकी है। निर्वाचन आयोग ने एक गाइड लाइन जारी कर जिला निर्वाचन अधिकारी को विधान परिषद स्थानीय निकाय पद के लिए निर्वाचक नामावली संशोधित करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद मतदान केंद्रों का निर्धारण होगा। इस संबंध में निर्वाचन कार्यालय से संबद्ध रजनीश कुमार सिंह ने बताया कि निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन आई है। अब निर्वाचक नामावली का संशोधन कराया जाएगा।