{"_id":"3657c28f81a429a69edce3132b5fa64f","slug":"power-cuts-protest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती से नाराज भाजपाजन उतरे सड़क पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती से नाराज भाजपाजन उतरे सड़क पर
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Tue, 09 Jun 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में अंधाधुंध बिजली कटौती से लोग आजिज आ चुके हैं। इसी के विरोध मेें मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस थाना के सामने प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला फूंका। इसके बाद विद्युत उपखंड अधिकारी तृतीय को ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से प्रदेश को भरपूर बिजली मिल रही है लेकिन यहां की सपा सरकार लोगों को गुमराह और परेशान कर रही है।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि भीषण गर्मी में मनमानी बिजली कटौती से सबका बुरा हाल है व्यापारियों का धंधा चौपट हो रहा है तो किसानों के सामने भी सिंचाई की समस्या उत्पन्न हो गई है लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री अपनी आंखें और कान बंद किए हुए हैं साथ ही केंद्र सरकार को दोष देने में लगे रहते हैं इससे जनता गुमराह होती है।
विज्ञापन
कहा कि कम बिजली मिलने से धान की नर्सरी सहित जायद की फसल सूख रही हैं। केंद्र सरकार की ओर से प्रदेश को बिजली मुहैया कराई जा रही है लेकिन प्रदेश सरकार की ओर से पर्याप्त विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने के बजाय नाम मात्र बिजली दी जा रही है।
अघोषित बिजली कटौती से शहरी इलाकों में तो हाहाकार मच गया है। कुटीर उद्योग बंद होने के कगार पर पहुंच गया है। प्रदर्शन करने वालों ने कहा कि अगर बिजली की आपूर्ति सही नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में जनार्दन, संतोष राय, अशोक वर्मा, हिमांशु, अनंत लाल, सुरेंद्र, केशभान राय, जयहिंद राय, सुबाष राय, रामचरन सिंह, ऋषिराज, सुरेश उपाध्याय आदि शामिल थे।