फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Post office employee consumes poison over a romantic affair.

Mau News: प्रेम प्रसंग में डाकघर में कर्मचारी ने खाया जहर

Thu, 06 Aug 2026 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Post office employee consumes poison over a romantic affair.
इंदारा। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के एक डाकघर में कार्यरत महिला कर्मचारी ने प्रेमी से विवाद के बाद जहर का सेवन कर लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
विज्ञापन

महिला की पहचान गुड़गांव, हरियाणा निवासी के रूप में हुई है। वह डाकघर में एबीपीएम पद पर तैनात है। उसका आजमगढ़ डाकघर में कार्यरत कर्मचारी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मंगलवार की सुबह करीब 10:30 बजे दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद प्रेमी नाराज होकर चला गया। इससे आक्रोशित होकर महिला ने डाकघर में ही जहर खा लिया। मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सक डॉ रमेश यादव ने उसका प्राथमिक उपचार किया। देर शाम करीब 6:00 बजे प्रेमी भी जिला अस्पताल पहुंचा था।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि डाकघर में कार्यरत महिला का अपने प्रेमी से विवाद हुआ था। प्रेमी के चले जाने से नाराज होकर महिला ने विषाक्त पदार्थ का सेवन किया। डॉक्टरों ने उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई है। बुधवार को महिला के परिजन पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed