फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Polling parties will leave from block headquarters today

आज ब्लाक मुख्यालयों से रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

Tue, 27 Apr 2021 10:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
Polling parties will leave from block headquarters today
मऊ। पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। 29 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां 28 अप्रैल को ब्लाक मुख्यालयों से मतपेटिकाओं और स्टेशनरी बैग के साथ बूथों कमे लिए रवाना होंगे। मंगलवार की शाम पांच बजे प्रचार थम गया। जनपद के चुनाव प्रेक्षक अनिल कुमार शाक्य शाम को यहां पहुंच गए। उन्होंने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों के साथ चुनावी तैयारियों की समीक्षा किया।
विज्ञापन

जनपद के 34 जिला पंचायत सदस्य, 671 ग्राम प्रधान , 822 बीडीसी और 8409 ग्राम पंचायत सदस्य पदों के चुनाव के लिए 29 अप्रैल को मतदान होना है। इस मतदान में जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों के 13 लाख 71 हजार 672 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान के लिए जिले में 824 मतदान केंद्रों पर कुल 2130 बूथ बनाए गए हैं। जनपद के सभी नौ ब्लाकों के 671 ग्राम पंचायतों की 20 लाख 4520 की जनसंख्या में से 13 लाख 71 हजार 672 मतदाता अपने प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिले में अतिसंवदेनशील प्लस बूथों की संख्या 160 है। इनमें से सबसे अधिक दोहरीघाट ब्लाक में 29 बूथ शामिल हैं। अतिसंवेदनशील बूथों की कुल संख्या 292 है, दनमें से सबसे अधिक 61 अतिसंवेदशील बूथ रानीपुर ब्लाक में हैं। जबकि संवदेनशील बूूथों की कुल संख्या 377 है इनमें से सर्वाधिक 56 बूथ घोसी ब्लाक में हैं। मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए नौ जोनल मजिस्ट्रेट और 92 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। इसके अलावा तहसील के चारों उपजिलाधिकारियों को शांति पूर्ण मतदान संपन्न कराने का दायित्व दिया गया है। मतदान को सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सीडीओ, सीआरओ, एडीएम को भी जिम्मेदारी दी गई है। ये अधिकारी मतदान के दिन जनपद में भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेते रहेंगे। जिलाधिकारी अमित सिंह वंसल और पुलिस अधीक्षक घुले सुशील मानीटरिंग करते हुए क्षेत्र में भ्रमण कर शांतिपूर्ण मतदान पर नजर रखेंगे।इनसेट:
विज्ञापन

मतदान केंद्र से दो सौ मीटर की परिधि में मतदाताओं को छोड अन्य लोगों का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित मऊ। मतदान के दिन मतदान केंद्रों पर दो सौ मीटर की परिधि में मजतदाताओं को अन्य बाहरी लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। केवल मतदाताओं को बूथों के अंदर जाकर मतदान करने की छूट रहेगी। कोई भी वाहन इन बूथों के पास नहीं जाएगा। मतदाताओं को मतदान केंद्रों तक ढोने की अनुमति नहीं होगी, केवल बुजुर्ग और अशक्त मतदाताओं को वाहन से लाने की छूट रहेगी। इनसेट:बूथों पर रहेगी सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था:मऊ। जनपद के अतिसंवेदनशील प्लस , अति संवेदनशील और संवेदनशील बूथों पर पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। पुलिस प्रशासन की ओर से बूथों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सभी बूथों पर पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। लेकिन अतिसंवेदनशील बूथों पर पुलिस की अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। संबंधित थानाध्यक्षों को अपने क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान कराने की जिम्मेदारी दी गई। यूं तो मतदान में किसी भी प्रकार की गडबड़ी करने वोल तत्वों को पहले से ही चिह्नित करके पुलिस उन्हें पाबंद कर चुकी है , फिर भी मतदान के दिन किसी भी तरह की अवांछित गतिविधि करने वालों अथवा मतदाताओं को डराने धमकाने अथवा लालच देने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के निर्देश पुलिस अधीक्षक ने दिए हैं। इसके अतिरिक्त चारों सर्किलों के सीओ अपनी अपनी सर्किल में शांतिपूर्ण मतदान की कमान संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed