{"_id":"60c399958ebc3ec59c6b842b","slug":"polling-parties-reached-the-booths-voting-today-mau-news-vns5942965154","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाकों से रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां ,पहुंचीं बूथों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाकों से रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां ,पहुंचीं बूथों पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में एक ग्राम प्रधान और 25 ग्राम पंचायत सदस्यों के चुनाव के लिए 12 जून को 12 बूथों पर सुबह सात बजे से मतदान होंगे। मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियां शुक्रवार को ब्लाक मुख्यालयों से रवाना होकर देर शाम तक बूथों पर पहुंच गईं। रानीपुर ब्लाक के खानपुर में ग्राम प्रधान पद के लिए मतदान होगा जबकि घोसी ब्लाक के तीन ग्राम पंचायतों में 13 ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए और मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के दो ग्राम पंचायतों में 12 पंचायत सदस्य पदों के लिए शनिवार को मतदान कराए जाएंगे।
रानीपुर ब्लाक के खानपुर ग्राम पंचायत के प्रधान पद के लिए पांच प्रत्याशी मैदान में हैं। इसके निए खानपुर के कंपोजिट विद्यालय पर पांच बूथों पर मतदान होंगे। रानीपुर ब्लाक मुख्यालय के खानपुर ग्राम पंचायत के प्रधान पद के उप चुनाव के लिए खानपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय के मतदान केंद्र पर पहुंची। मतदान केंद्र पर पहुंच कर उपजिलाधिकारी रामभवन तिवारी ने चुनाव के तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी जयेश सिह, एडीओ पंचायत सुरेन्द्रनाथ यादव, सचिव राजबहादुर सिह, संजय सिह मौजूद रहे।
घोसी ब्लाक के धर्मपुर कसायर, दादनपुर अहिरौली और अकोल्ही मुबारकपुर गांवों में के चार बूथों पर 13 ग्राम पंचायत सदस्य पदों के निए मतदान कराए जाएंगे। जबकि मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक में देवकली देवलास और चकजाफरी गांवों में तीन बूथों पर मतदान कराए जाएंगे। मतदान के बाद मतपेटिकाएं ब्लाक मुख्यालयों पर जमा की जाएंगी। मतों की गणना 14 जून को ब्लाक मुख्यालयों पर की जाएगी। इस बाबत निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानीय होरीलाल यादव का कहना था कि मतदान की सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।12 पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुुंचकर सुबह से मतदान की तैयारियां कर ली हैं।