फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Polio drops administered children 1329 booths 8 December CMO gave target in mau

दो बूंद जिंदगी की... : आठ दिसंबर को 1329 बूथों पर बच्चों को पिलाई जाएगी पोलिया ड्राॅप, CMO ने दिया लक्ष्य

Sat, 07 Dec 2024 07:09 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 07 Dec 2024 07:09 PM IST
सार

Mau News : मऊ में रविवार को सर्वव्यापी अभियान चलाया जाएगा। सीएमओ ने सभी कर्मचारियों को टारगेट भी दिया है। जिले में 16 दिसंबर तक चलने वाले अभियान में 3,23,030 बच्चों दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। कर्मचारी घर-घर जाकर भी पोलिया ड्राॅप पिलाएंगे।

विज्ञापन
Polio drops administered children 1329 booths 8 December CMO gave target in mau
पोलियो की खुराक। - फोटो : आईस्टॉक

विस्तार

जनपद में पोलियो उन्मूलन के लिए सर्वव्यापी अभियान चलाया जाएगा। रविवार से अभियान का शुभारंभ किया जाएगा, इसमें 1329 बूथों पर पांच साल के सभी बच्चों को पोलियो रोधी खुराक स्वास्थ्य विभाग की टीम पिलाएगी।

विज्ञापन


16 दिसंबर तक चलने वाले अभियान में जिले में 3,23,030 बच्चों दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम 3,49,078 घरों का भ्रमण करेगी। अभियान के शुभारंभ से पहले शनिवार को जागरूकता रैली निकली गई। बच्चों को पोलिया की खुराक पिलाने के लिए जागरूक किया गया। सीएमओ डॉ. राहुल सिंह ने कार्यालय परिसर से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


सीएमओ ने बताया कि रविवार को 1329 बूथों पर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। इसके अतिरिक्त, 12 मोबाइल टीमों का गठन किया गया है। 37 ट्रांजिट टीमें भी कार्यरत रहेंगी, जो बस, रेलवे स्टेशन और प्रमुख चौराहों के साथ ईंट भट्ठों, बनजारों और अन्य स्थानों पर जाकर दवा पिलाने का काम करेगी। बताया कि जिले के प्रत्येक स्थान पर बच्चों शिक्षक शिक्षिकाओं और व्यक्तियों के साथ रैली निकालकर लोगों को इस अभियान के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि अभियान के दूसरे दिन से लेकर पांचवें दिन तक, 590 घर-घर जाकर उन बच्चों को दवा पिलाई जाएगी, जो किसी कारणवश पहले दिन बूथ पर नहीं पहुंच पाए थे। अभियान की निगरानी के लिए 228 पर्यवेक्षकों को तैनात किया जाएगा। 


3500 अधिकारी और कर्मचारी जुटेंगे। इस अभियान का उद्देश्य जिले में हर बच्चे को पोलियो से बचाना और इस अभियान को सफल बनाना है। इस अवसर पर एसीएमओ डॉ. आरएन सिंह, एसएमओ डॉ. सलीम खान, बीएमसी सलीम और रजिया, बीसीपीएम कामाख्या मौर्या, एआरओ सुनील सिंह, सौरभ और स्कूल के बच्चे, आशा कार्यकर्ता, शिक्षक भी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed