फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Police will keep an eye on Kanwar Yatra

कांवर यात्रा पर रहेगी पुलिस की नजर

Wed, 14 Jul 2021 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Police will keep an eye on Kanwar Yatra
मऊ। मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत तथा डीआईजी सुभाष चंद्र दूबे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। बैठक में कांवर यात्रा तैयारी की समीक्षा किया। साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। बैठक को संबोधित करते हुए मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने कहा कि कांवरियों के लिए घाटों, शिवालयों सहित संबंधित मार्गों और रूटों का संबंधित उपजिलाधिकारी एवं समस्त क्षेत्राधिकारी तथा थानाध्यक्ष तत्काल भ्रमण कर लें।
विज्ञापन

कांवर यात्री जिन स्थानों पर रात्रि विश्राम करेगें, वहां पर सभी व्यवस्थाओं को पूर्ण कर लिया जाए। उन्होेंने कहा कि कांवड़ यात्रा में किसी भी प्रकार की अश्लीलता नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एक साल गैप के बाद कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के प्रोटोकाल का अनुपालन निश्चित रूप से किया जाना चाहिए। बकरीद के त्यौहार के संबंध में उप जिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी दशा में प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी नहीं होनी चाहिए। मंडलायुक्त ने कहा कि जिन स्थानों पर कुर्बानी प्रतिबंध है उन स्थानों पर कुर्बानी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

डीआईजी सुबाष चंद दूबे द्वारा निर्देश दिया कि सभी क्षेत्राधिकारी एवं थानाध्यक्ष इस बात का विशेष ध्यान देगें कि बकरीद में सार्वजनिक स्थलों पर कुर्बानी न होने पाए। कहा कि सावन माह मे नागपंचमी मौके पर तथा शुक्रवार को जुमे की नमाज अदा करने के समय विशेष सावधा नी रखी जाए।जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि त्योहरों से पहले जो भी कमियां हैं उन्हें तत्काल दूर कर लें। जिससे कि त्योहार के समय किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सुशील घुले द्वारा सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि कांवड़ यात्रा जाने वाले मार्गो पर पुलिस बल पर्याप्त संख्या में तैनात रहेगी। जिन मार्गो पर अधिक कांवर यात्री जाएंगें, उन मार्गो पर पुलिस बल रिजर्व रखे जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि संबंधित क्षेत्राधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक कर समस्याओं का निदान समय से पहले कर लें।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्साधिकारी, समस्त क्षेत्राधिकारी, समस्त उप जिलाधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, समस्त अधिशासी अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed