फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Police understand the suffering of a mother and daughter

पुलिस ने समझी मां और बेटी की पीड़ा

Sat, 25 Jul 2015 11:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sat, 25 Jul 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
Police understand the suffering of a mother and daughter
मनबढ़ों के खिलाफ पहले कलेक्ट्रेट, फिर अस्पताल पहुंचाए जाने पर वहां भी अनशन पर बैठी मां-बेटी की पीड़ा आखिरकार पुलिस ने समझी। शनिवार को को सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी ने जिला अस्पताल पहुंचकर दोनों का अनशन तुड़वाया और कार्रवाई का आश्वासन देते हुए एक सप्ताह के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन



कलेक्ट्रेट पर बुधवार से अपनी मांगों को लेकर धरने और फिर आमरण अनशन पर बैठी मां-बेटी को गुरुवार की शाम को पुलिस कलेक्ट्रेट से उठाकर जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया।
विज्ञापन



 जिसके बाद वहां पर भी पुत्री आमरण अनशन पर बैठी रही। जिला अस्पताल में आमरण अनशन पर बैठी घोसी कोतवाली क्षेत्र के करपिया महरुपुर गांव निवासी रंभा यादव पुत्री रामसमुझ यादव और उसकी मां व परिवार के सदस्यों को गांव के ही कुछ मनबढ़ों ने बुरी तरह से पीटा और दोनों का हाथ तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस दौरान परिवार के अन्य सदस्यों को भी मनबढ़ों ने नहीं बख्शा। पीड़ित मां और पुत्री जब पिटाई के बाद गुहार लेकर घोसी कोतवाली पहुंची तो वहां पर उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके विरोध में बुधवार को मां और पुत्री रंभा ने धरना शुरू कर दिया और गुरुवार से मनबढ़ों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठ गई।



 जहां से पुलिस ने जबरन उसे और उसकी मां को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अमर उजाला ने  मां-बेटी की पीड़ा को प्रमुखता से उठाया। इसपर शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी जिला अस्पताल में दोनों से मिलने पहुंचे। एक सप्ताह के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी और जमीन की पैमाइश कराकर कब्जा दिलाने का आश्वासन देकर अनशन तुड़वाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed