फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Police pasted 82 notice for not showing up

हाजिर न होने पर पुलिस ने चस्पा किया 82 की नोटिस

Fri, 24 Sep 2021 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Police pasted 82 notice for not showing up
मऊ। कोपागंज थाना पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर अदरी नगर पंचायत मोहल्ला फैजनगर निवासी और काफी दिनों से हाजिर न होने व फरार चल रहे अभियुक्त फैजुल्लाह खां के घर पहुंच कर धारा 82 की नोटिस चस्पा की। साथ ही गांव में डुग्गी मुनादी भी कराई गई है। कोपागंज थाना अंतर्गत अदरी चौकी प्रभारी लाल साहब गौतम ने बताया कि अभियुक्त फैजुल्लाह खां पुत्र गामा के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। न्यायालय के आदेश पर गिरफ्तारी के लिए कई बार दबिश दी गई, लेकिन वह हाथ नहीं लग सका। वारंट के बाद पुलिस फरार चल रहे मुकदमे के इस आरोपी के घर व उसके संभावित ठिकानों पर कई बार दबिश दी लेकिन वह नहीं मिला। इसके गिरफ्तारी के लिए पुलिस छह महीनों से हाथ पैर मार रही है। लेकिन नतीजा अब तक सिफर रहा। धारा 82 का नोटिस चस्पा होने के बाद भी अभियुक्त ने सरेंडर नहीं किया तो धारा 83 के तहत संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed