फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Police could not trace the murder of travel agent even after 23 days

23 दिन बाद भी ट्रैवल एजेंट की हत्या का सुराग नहीं लगा सकी पुलिस

Sun, 18 Jul 2021 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Police could not trace the murder of travel agent even after 23 days
अमिला घोसी कोतवाली के अमिला-अजमतगढ़ मार्ग स्थित रामलगन गर्ल्स डिग्री कॉलेज अमिला के पास 25 जून की दोपहर दिन दहाड़े युवा ट्रैवल एजेंट को गोली मार हत्या करने के मामले में 23 दिन बीतने के बाद भी हत्यारे पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। पुलिस घटना स्थल पर मिले मोबाइल और आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच करने का दावा कर रही है।आरोपियों की गिरफ्तारियों के लिए गठित तीन टीमें अभी किसी मुकाम तक नहीं पहुंच सकी हैं। घटनास्थल से कुछ दूरी स्थित रामलग्न कॉलेज तथा पास व एक अन्य जगह पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की भी जांच की जा रही है। पुलिस घटना स्थल पर मिले मोबाइल को कब्जे में लेकर इसकी कॉल डिटेल खंगाल रही है। बताते चलें कि 25 जून शुक्रवार की दोपहर में बाइक सवार तीन बदमाशों ने अमिला-अजमतगढ़ मार्ग स्थित ट्रैवेल एजेंट एवं चुम्मानार निवासी 28 वर्षीय पिंटू की हत्या उसके कार्यालय में गोली मारकर कर दी थी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्ष संजीव कुमार दुबे हत्यारों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। जल्दी ही हत्यारे पुनिस की पकड़ में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed