बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़: UP के इन शहरों में करते थे चोरी, पुलिस ने बचने के लिए अपनाया ये तरीका; 6 गिरफ्तार
मऊ जिले की दोहरीघाट पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। सड़ासो मोड़ के पास से छह शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए चोरों ने पुलिस को बताया कि चोरी की बाइक बेचकर आपस में पैसे बांट लेते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर, दोहरीघाट सहित अन्य जगहों से बाइक चोरी करने वाले छह शातिर चोरों को दोहरीघाट पुलिस ने सड़ासो मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से 10 बाइक बरामद की, इसमें छह बाइक के वाहन स्वामियों की पहचान हो गई। चोरों को पुलिस ने उस समय पकड़ा जब वह एक बाइक को बेचने की नीयत से ग्राहक खोजने निकले थे, चोरों ने पुलिस की नजर से बचने के लिए बाइक के हर कलपुर्जे को खोलकर एक बोरी में भरकर उसे झाड़ियों के पीछे छिपाया था।
यह है मामला
सीओ घोसी दिनेशदत्त मिश्रा ने बताया कि दोहरीघाट पुलिस को मुखबिर से बाइक चोरों के एक गिरोह के मूवमेंट की सूचना मिली थी। जिसके बाद एसओ दोहरीघाट प्रमोद कुमार के नेतृत्व में एक पुलिस टीम द्वारा सड़ासो मोड़ के पास घेराबंदी कर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान छह बाइक पर सवार कुछ लोग आते हुए दिखाई दिए। जिन्हें पुलिस टीम ने टॉर्च की रोशनी से रुकने का इशारा किया।
इस पर हड़बड़ा कर सभी बाइक सवार वाहन मोड़कर भागने के लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। सभी बाइक के कागजात मांगे गए तो वे दिखा नहीं पाए। जांच में सभी बाइक चोरी की निकली।
कड़ाई से पुछताछ करने पर बदमाशों ने बताया कि तीन और बाइक नहर पुलिया के नीचे रखे हैं तथा एक बाइक जिसके सभी पार्ट खोलकर एक बड़ी बोरी व दो मुंह बधी बोरी में पुलिया के सामने सरपत में छिपाकर कर रखे हैं। चोरों ने बताया कि इन छह बाइकों के बिकने के बाद छुपाई गई गाड़ी को भी ग्राहक खोजकर बेच देते।
बाइक बेचने पर जो पैसा मिला है आपस में बराबर बांट लेते हैं। इसी से खर्च चलता है। पूछताछ के दौरान पता चला कि ये बाइकें थाना दोहरीघाट, थाना घोसी, जनपद गोरखपुर के अलग-अलग स्थानों से चोरी की गई हैं। गिरफ्तार चोरों की पहचान दोहरीघाट थाना क्षेत्र के ठाकूर गांव निवासी अमन राय, पतनई खुर्द निवासी प्रियांशु दिब्याल जबकि गोरखपुर जिले के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के सुरदा निवासी सतीश यादव, मुहराई गांव निवासी अमन यादव, अहमकपुर निवासी जोगिंदर भारती, बड़हलगंज निवासी विशाल भारती के रूप में हुई। पुलिस ने सभी को संबंधित धराओं में चालान कर जेल भेज दिया।