{"_id":"6a9086270c7885fe9f0e99f4","slug":"pm-appeals-to-youth-to-make-sports-and-fitness-a-part-of-their-lives-mau-news-c-295-1-svns1029-151001-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम की अपील : खेल और फिटनेस को जीवन का हिस्सा बनाएं युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम की अपील : खेल और फिटनेस को जीवन का हिस्सा बनाएं युवा
विज्ञापन
नगर के डीसीएसके पीजी कालेज मे खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते विधायक रामविलास चौह
मऊ। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा ‘मेरा युवा भारत केंद्र, मऊ’ के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को नगर के डीसीएसके पीजी कॉलेज के सभागार में ‘खेलो इंडिया संवाद–खेल की बात प्रधानमंत्री के साथ’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन रहा। प्रधानमंत्री ने युवाओं को खेल, फिटनेस, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने खेल और फिटनेस को जीवन का हिस्सा बनाने के साथ अनुशासन और नेतृत्व क्षमता के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि मधुबन विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामविलास चौहान ने कहा कि खेल, शिक्षा और अनुशासन के माध्यम से ही सशक्त युवा वर्ग का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन
प्राचार्य प्रो. शर्वेश पांडे ने अध्यक्षीय संबोधन में मेजर ध्यानचंद के व्यक्तित्व और योगदान पर प्रकाश डाला।
2036 ओलंपिक की तैयारियों पर हुआ संवाद : कार्यक्रम के दौरान स्थानीय स्तर पर ‘युवा संवाद’ का आयोजन भी किया गया। स्थानीय स्पोर्ट्स आइकॉन नीलम भारती ने अपनी खेल यात्रा, संघर्ष और उपलब्धियों को साझा किया। संवाद में पिछले वर्षों में खेल अवसंरचना में हुए सुधारों और 2036 ओलंपिक खेलों के लिए भारत की तैयारियों पर चर्चा की गई। 15 मिनट के खुले मंच सत्र में युवाओं ने खेल सुविधाओं के विकास और युवा नेतृत्व से जुड़े अपने सुझाव दिए।
युवाओं के इन सुझावों को सुझाव पंजिका में दर्ज किया गया। कार्यक्रम मेंप्रो. चंद्र प्रकाश राय, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विशाल जायसवाल, प्रो. हरिलाल, ‘मेरा युवा भारत’ युवा केंद्र से नवीन सिंह, एनएसएस अधिकारी डॉ. रविंद्र कुमार और ओमकार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।