{"_id":"d261152c0b2785077b4f49251339224d","slug":"please-verify-rural-development-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों में कराएं विकास कार्यों का सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों में कराएं विकास कार्यों का सत्यापन
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Sat, 16 Jan 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोपागंज। शीतकालीन भ्रमण के दौरान नायब तहसीलदार सदर ने शनिवार को ब्लाक के हिकमा गाढ़ा में चौपाल लगाकर विकास कार्यों का सत्यापन किया।
सत्यापन के दौरान नायब तहसीलदार द्वारा गांव में तैनात दोनों कोटेदारों से स्टॉक, वितरण रजिस्टर आदि का मांग की गई तो दोनों कोटेदार कोई भी रजिस्टर नहीं दिखा सके। कोटेदारों को चेतावनी देते हुए गत तीन दिन के अंदर रजिस्टरों के साथ तलब किया है।
जिला अधिकारी के निर्देश पर गांव में चौपाल लगाकर गाव में हुए विकास कार्यों का सत्यापन नियुक्त अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है। इसी निर्देश के तहत कोपागंज ब्लाक के हिकमा गाढ़ा में नायब तहसीलदार सदर शशिभूषण पाठक ने गांव के हबीब इंटर कालेज के परिसर में चौपाल लगाया।
उन्होंने गांव में हुए विकास कार्यों का सत्यापन किया । उन्होंने गांव में बने शौचालय, नाली, खड़ंजा, शीशी रोड व मनरेगा के कार्यों की सविस्तार जांच की।
चौपाल के दौरान गांव में तैनात कोटेदार सुफियान अहमद व कमलेश सोनकर स्टॉक रजिस्टर तथा वितरण रजिस्टर माँगा तो दोनों कोटेदार कोई भी रजिस्टर नहीं दिखा सके इस पर नायब तहसीलदार ने दोनों कोटेदारों को फटकार हुए तीन दिनों के अंदर दोनों रजिस्टरों के साथ तलब किया है।
विज्ञापन
चौपाल के दौरान राजस्व निरीक्षण विजेंद्र प्रताप सिंह, लेखपाल सतेंद्र मिश्रा, ग्राम प्रधान नेसर अहमद, एखलाख अहमद के अलावा ग्राम पंचायत के समस्त ग्राम पंचायत सदस्य मौजूद रहे।