फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   picked up a student death

छात्रा ने लगा ली फांसी

Wed, 06 Apr 2016 01:46 AM IST
मऊ
मऊ Updated Wed, 06 Apr 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
picked up a student death
फांसी - फोटो : अमर उजाला
हलधरपुर थाना क्षेत्र के जगदीपुर गांव में सोमवार की रात एक 19 वर्षीय छात्रा ने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी घरवालाें को रात में ही हो गई।   उसे आनन फानन में जिला अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवती के पिता ने बताया कि पेपर खराब होने के कारण परेशान थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन



हलधरपुर थाना क्षेत्र के जगदीपुर गांव निवासी छविनाथ की पुत्री कविता इंटरमीडिएट की छात्रा थी। उसने हाल में ही परीक्षा भी दी थी। घरवालों के अनुसार उसका अंग्रेजी और विज्ञान का पेपर खराब हो गया था। इसे लेकर वह चिंतित रहती थी। सोमवार की रात वह खाना खाकर अपने कमरे में सोने चली गई। कुछ देर बाद उसकी मां चंद्रज्योति उसके कमरे में गई तो अंदर से दरवाजा बंद था।
विज्ञापन


उन्होंने दरवाजा खुलवाने के लिए आवाज लगाई लेकिन जब कोई आवाज नहीं आई तो परिवार वाले परेशान हो उठे।
घरवाले दरवाजा तोड़कर कमरे में पहुंचे तो कविता छत पर लगी कुंडी से फंदा लगाकर लटकी हुई मिली। घरवालों ने आनन फानन उसे कुंडी से उतारा और एंबुलेंस बुलाकर जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed