फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Pharmacist remained on boycott for two hours

दो घंटे कार्य बहिष्कार पर रहे फार्मासिस्ट

Thu, 09 Dec 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Pharmacist remained on boycott for two hours
जिला अस्पताल पर मांगों को लेकर प्रदर्शन करते डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी। संवा? - फोटो : MAU
पुरानी पेंशन नीति की बहाली और वेतन विसंगतियों को दूर किए जाने की मांग को लेकर डिप्लोमा फार्मासिस्ट सभी सरकारी अस्पतालों पर बृहस्पतिवार को दो घंटे कार्य से विरत रहे। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रदर्शन भी किया। हड़ताल से जिला चिकित्सालय समेत सभी सीएचसी और पीएचसी पर दवा वितरण का काम प्रभावित हुआ। जिससे मरीज परेशान हुए।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष सरफराज ने बताया कि वेतन विसंगति, मानक के अनुसार तैनाती तथा पुरानी पेंशन सहित 20 सूत्री मांगें लंबित हैं। अभी तक इन मांगों पर विचार नहीं किया जा रहा है। इसको लेकर एसोसिएशन आंदोलन कर रहा है। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल, महिला जिला अस्पताल तथा नौ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सुबह दस बजे से 12 बजे तक दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया गया। जिला अस्पताल में डिप्लोमा फार्मासिस्टों ने बोर्ड लगाकर नारेबाजी की। इस दौरान सुनील राय, ओमप्रकाश यादव, दिग्विजय राय, सतीश, अजीत यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed