{"_id":"57c3298d4f1c1b0d4bd51467","slug":"performance-against-kotedar-in-mau","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Sun, 28 Aug 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
तिल
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाके में कोटेदारों की लापरवाही थम नहीं रही। कहीं न कहीं कोटेदारों के खिलाफ निरंतर आवाज उठ रही है। दो माह से राशन नहीं मिलने से आक्रोशित ग्राम सभा बखरिया के लोगों ने रविवार को गांव में कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। सरकारी कोटे की दुकान को निलंबित करने की मांग की।
बखरिया में कोटे की दूकान और पात्र गृहस्थी कार्ड को लेकर पिछले कई महीनो से विवाद चल रहा है।पूर्व प्रधान और वर्तमान प्रधान के वर्चस्व की लड़ाई में आम जनता पिस रही है।इसी का नतीजा है कि वहां आज भी सैकड़ों लोग किसी भी कार्ड से वंचित हैं।रविवार को गांव के दर्जनों राशनकार्डधारकों ने कोटेदार के यहां राशन के लिये गए लेकिन उन्होंने राशन देने से मना कर दिया।
इस बात से ग्रामीण नाराज हो गए और प्रदर्शन करने लगे।किसी तरह से मामला रफा दफा किया गया।प्रदर्शन करने वालों में पूनम, बदामी, लालसा, शकुंतला, कमला, मीना, उर्मिला, ममता, प्रभावती, प्रीति, अनीता, विद्यावती, विमला, मन्जू संग कई लोग शामिल थे।