फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   people tke faith dip on mauni amavaysa

मौनी अमावस्याः सर्दी पर भारी आस्था

Tue, 20 Jan 2015 11:13 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Tue, 20 Jan 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
people tke faith dip on mauni amavaysa
मौनी अमावस्या पर मंगलवार को पावन सरयू नदी में हजारों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। भोर से ही स्नान करने वालों का तांता नदी पर लग गया। दोपहर के बाद आसमान कुछ साफ हुआ तो तट पर संख्या और बढ़ गई।
विज्ञापन



श्रद्धालुओं ने पावन सरयू नदी की पूजा तिल, घी, अक्षत कपूर और दीप जलाकर पूजा अर्चना किया। स्नान के बाद लोगों ने ब्राह्मणों क ो दान किया।


माघ मास की मौनी अमावस्या पर स्नान दान का काफी महत्व माना जाता है। इसी धारणा के  चलते हजारों नर नारियों का हुजूम भोर से ही विभिन्न वाहनों से दोहरीघाट पहुंचने लगा।
विज्ञापन



भीषण शीत लहर में बर्फ जैसे नदी के पानी का परवाह न करके श्रद्धालुओं ने स्नान पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ किया।


 महिलाओं और पुरुषों ने स्नान के बाद गरीबों और जरूरतमंदों को रुपये, चावल, तिल और गुड़ आदि का दान किया। जैसे जैसे दिन चढ़ता गया ,स्नान करने वालों का हुजूम नदी तट पर बढ़ता गया। सुबह से ही रामघाट, जानकी घाट, पुराना घाट,  मुक्त्धिाम घाटों पर भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



 महिलाओं ने स्नान के बाद पान सरयू नदी की आरती उतारी और हजारों श्रद्धालुओं ने रामघाट पर स्थित हनुमान मंदिर पर हलवा का प्रसाद चढ़ाया। श्रद्धालुओं ने मनोकामनाएं पूरी होने पर सरयू को सेहरा भी चढ़ाया।


घाटों पर फूल माला और अनरू पूजन सामग्रियों की सैकड़ों दुकानें सजी रहीं। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस का पर्याप्त तैनाती की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed