फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   People suffering from digestive and skin related diseases

Mau News: पाचन और त्वचा संबंधी रोगों से पीड़ित हो रहे लोग

Fri, 24 Apr 2026 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
People suffering from digestive and skin related diseases
अप्रैल में ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं। दिन में लू के थपेड़े हर किसी को परेशान कर रहे हैं। इस मौसम में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होती है, जिससे पाचन और त्वचा संबंधी समस्याओं के साथ ही मौसमी बीमारियों और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ी है, जिन्हें जांच के बाद चिकित्सक परामर्श दे रहे हैं। ऐसे में रोगों के नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. धनंजय सिंह ने बताया कि इस मौसम में हीट स्ट्रोक, डायरिया, उल्टी, पीलिया, टायफाइड, वायरल फीवर, आंखों का लाल होना और त्वचा में जलन जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। उन्होंने कहा कि बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर शीघ्र नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर चिकित्सक से परामर्श लेकर दवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सलाह दी कि शरीर को पूरी तरह ढककर ही घर से बाहर निकलें। शाम को सूरज ढलने के बाद कुछ देर तक खुली हवा में रहें। बासी भोजन का सेवन न करें और भोजन में हरी पत्तेदार सब्जियों के साथ सलाद, गाजर, खीरा, मूली, ककड़ी आदि शामिल करें। मसालेदार और फास्ट फूड से परहेज करें।
उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल की ओपीडी के विभिन्न अनुभागों में ऐसे मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। अस्पताल में रोजाना करीब एक हजार से अधिक मरीजों को परामर्श दिया जा रहा है, जिनमें लगभग 200 मरीज इस तरह की बीमारियों से ग्रसित हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि स्कूल खुले होने के कारण बच्चों को धूप से बचाना बेहद जरूरी है। ओआरएस का घोल पिएं, साथ ही नींबू पानी, कच्चे आम का पन्ना और नारियल पानी जैसे घरेलू पेय का सेवन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed