फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   people suffering due to icy wind

बर्फीली हवा चलने से बेहाल रहे लोग

Sat, 15 Jan 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
people suffering due to icy wind
मऊ। गलन तथा बर्फीली हवा के चलने का सिलसिला शनिवार को जारी रहा। सुबह हल्की धूप निकली, लेकिन कुछ समय बाद आकाश में बादल छा जाने से लोग पूरे दिन लोग ठिठुरते रहे। जिले में बर्फीली हवाओं ने लोगों के दैनिक दिनचर्या की रफ्तार रोक दी है। शीतलहर का प्रकोप जारी रहने से आम लोगों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। सुबह के समय आकाश साफ रहने से हल्की धूप निकली, लोगों को लगा कि मौसम साफ होगा, लेकिन लेकिन कुछ समय बाद आकाश में बादल छा जाने से पूर्ववत स्थिति रही। भगवान भाष्कर के बादलों में छिपे रहने से लोग ठिठुरते नजर आए।
विज्ञापन

शीतलहर के प्रकोप के चलते रेलवे तथा रोडवेज के प्लेटफार्म पर प्रतीक्षारत यात्रियों का एक-एक पल बिताना मुश्किल हो रहा था। शीतलहर के चलते रिक्शा, ठेला, खोमचा तथा पटरी दुकानदारों की स्थिति बद से बदतर हो गई है। ठंड ने कई गरीबों का कारोबार तक ठप कर दिया है। बर्फीली हवाओं के चलने से जनजीवन पर असर पड़ रहा है। शाम होते ही पटरी दुकानदार अपना दुकान समेट कर घर जाने को मजबूर हो जा रहे हैं।
विज्ञापन

शाम होते ही बाजारों में सन्नाटा पसर जा रहा है। ऐसे में निजी सवारी वाहनों के कम चलने से लोगों को भारी असुविधा का सामना पड़ रहा है।तापमान पर नजर डाला जाए तो तो मंगलवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता 58 प्रतिशत रही। जबकि 11 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। उधर ग्रामीण इलाकों में दिन के समय कम विद्युत आपूर्ति होने से किसानों को रात के समय जान को जोखिम में डालकर सिंचाई करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed