फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   People immersed in the celebration of Christmas

क्रिसमस के जश्न में डूबे लोग

Thu, 25 Dec 2014 11:10 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Thu, 25 Dec 2014 11:10 PM IST
विज्ञापन
People immersed in the celebration of Christmas
क्रिसमस पर गुरुवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। नगर क्षेत्र के फातिमा अस्पताल को आकर्षक और रंगबिरंगी झालरों से सजाया गया।
विज्ञापन


चर्च को भी नीले रंग के झालरों से सजाया गया। देर शाम यहां पर घूमने के लिए लोगों की भीड़  लगी रही।
क्रिसमस पर नगर क्षेत्र के फातिमा अस्पताल स्थित चर्च में बुधवार को प्रार्थना सभा देर रात को संपन्न हुई।

ईसाई समुदाय के लोगाें ने केक काटकर क्रिसमस मनाया। सभी ने एक दूसरे को क्रिसमस की मुबारकबाद दी। प्रार्थना सभा के बाद आतिशबाजी भी हुई। गुरुवार की सुबह भी चर्च में प्रार्थना सभा हुई।

 गुरुवार की रात पूरा अस्पताल परिसर आकर्षक झालरों से जगमगा उठा। लोगों ने अस्पताल परिसर में बने विभिन्न प्रकार की झाकियां देखीं। अस्पताल परिसर में घूमने गए लोगों ने मां मरियम का सामने कैंडिल जलाकर प्रार्थना की।
विज्ञापन


इस दौरान अस्पताल के चिकित्सकों और स्टाफ से मिलने वाले लोगाें का तांता लगा रहा। सभी ने मिलकर एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी।

इसीक्रम में क्रिसमस पर्व पर नगर क्षेत्र के ताजोपुर स्थित अमरवाणी स्कूल में विश्व शांति समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न धर्मों से जुड़े लोगों ने शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वशांति समरोह को संबोधित करते हुए प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की बहन विमला ने कहा कि हर धर्म लोगों को प्रेम और सद्भाव का पाठ पढ़ाता है।

 प्रभु यीशु मसीह ने लोगों  से प्रेम और सद्भाव  के साथ रहने की ज्ञान देते रहे। समारोह को संबोधित करते हुए डा.अरविंद श्रीवास्तव ने कहा कि क्रिसमस का पर्व बहुत ही पावन है।


इस दिन प्रभु यीशु ने जन्म लिया था। प्रभु यीशु ने पूरी दुनिया में अमन और शांति की बात कही थी। कार्यक्रम में मुख्य रुप से अनिल मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed