{"_id":"c643aa3112f5b20f712054de2a724b92","slug":"people-descended-to-see-demu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेमू देखने के लिए उमड़े लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेमू देखने के लिए उमड़े लोग
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Fri, 15 Jan 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी से भटनी जाने वाली नई डेमू ट्रेन को शुक्रवार को भाजपा के सांसद हरिनारायण राजभर और बसपा के राज्यसभा सदस्य सालिम अंसारी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नई ट्रेन को देखने के लिए रेलवे स्टेशन पर काफी संख्या में लोग पहुंचे।
शुक्रवार को गाजीपुर के दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन से रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने वाराणसी से भटनी जाने वाली डेमू ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मऊ रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद ट्रेन के चालक का माला पहनाकर लोगों ने स्वागत किया। पांच मिनट तक प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रेन रुकी रही।
उसके बाद भाजपा सांसद हरिनाराण राजभर और बसपा राज्यसभा सदस्य सालिम अंसारी ने संयुक्त रूप से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डेमू प्रतिदिन सुबह भटनी से 7.40 बजे मऊ पहुंचेगी। 7.46 पर मऊ से वाराणसी के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
वहीं वाराणसी से मऊ 17.15 बजे शाम 17.40 बजे भटनी के लिए रवाना होगी। ट्रेन को झंडी दिखाने के दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष सुनील कुुमार गुप्ता, अरविंद सिंह, शैलेन्द्र सिंह, बसपा नेता मनोज राय आदि मौजूद रहे।