{"_id":"b18094440d51374472e36bc6e29fac8c","slug":"people-bathing-in-river-mau-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौनी अमावस्या पर सरयू में भक्तों ने लगाई डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौनी अमावस्या पर सरयू में भक्तों ने लगाई डुबकी
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Tue, 09 Feb 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महत्वपूर्ण पर्व माघ की सोमवती मौनी अमावस्या पर श्रद्घालुओं ने सोमवार को स्नान-दान कर पुण्य अर्जित किया। दुर्लभ योग वाले इस त्योहार पर मुख्य स्नान दोहरीघाट में रहा। यहां उत्तर वाहिनी पुण्य सलिला सरयू नदी में लाखों श्रद्घालुओं ने डुबकी लगाई।
दोहरीघाट ःभोर से ही भारी संख्या में श्रद्घालुओं का रेला सरयू नदी तट की ओर बढ़ने लगा। नदी तट पर रामघाट, गौरीशंकर घाट और जानकीघाट पर श्रद्घालुओं की भारी भीड़ रही। श्रद्घालुओं ने स्नान करने के बाद गरीबों असहायों को दान किया। श्रद्घालुओं के डुबकी लगाने का सिलसिला दोपहर बाद तक चलता रहा।
नदी में स्नान करने के बाद श्रद्घालु कस्बे और नदी तट पर स्थित मंदिरों में भी पूजन अर्चन किया। इस अवसर पर कस्बे में मुख्य सड़क पर लगे मेले में लोगों ने जरूरत के सामानों की खरीदारी की। नगर पंचायत की ओर से त्योहार के मद्देनजर सफाई नहीं कराई गई थी।