फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   People angry over the non-construction of the drain stopped the convoy of the Urban Development Minister and submitted a memorandum

Mau News: नाली नहीं बनने से खफा लोगों ने रोका नगर विकास मंत्री का काफिला, सौंपा ज्ञापन

Mon, 23 Sep 2024 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
People angry over the non-construction of the drain stopped the convoy of the Urban Development Minister and submitted a memorandum
अमिला नगर पंचायत के वार्ड 11 के नंद नगर में नाली निर्माण के लिए टेंडर होने के छह महीने बीतने के बाद भी कार्य शुरू नहीं हो सकी है। शिकायत के बाद भी सुनवाई न होने से नाराज नगरवासियों ने नाराजगी प्रकट की। साथ ही नगर विकास मंत्री एके शर्मा के काफिले को रोककर ज्ञापन सौंपा। साथ ही जल्द निर्माण की मांग की।
विज्ञापन

नगर पंचायत के विस्तारीकरण के बाद से ही नंद नगर में 70 मीटर कवर्ड नाली निर्माण प्रस्तावित है। जिसे लेकर टेंडर स्वीकृति के बावजूद नाली निर्माण अधर में लटका हुआ है। जिसके कारण लगभग 150 घरों में नाली का गंदा पानी उल्टे घरों में जा रहा है। नगरवासियों ने बताया कि नाली नहीं बनने से मच्छरजनित बीमारियां हो रही हैं। शिकायत के बाद भी नगर पंचायत प्रशासन मामले को गंभीरता से नहीं ले रहा है। नगरवासियों के ज्ञापन देने के बाद नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने नालियों का निरीक्षण कर नगरवासियों को जल्द निर्माण का आश्वासन दिया। पत्रक देने वालों में प्रवीण कुमार पटेल, गुलजार सोनकर, अवध बिहारी सुशीला, इसरावती, फूलमती, प्रद्दुम्न,चंम्पा, तेतरी सहित काफी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed