फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   pension have been sent to dead person

मृतकों के खातों में भेज रहे पेंशन

Wed, 27 Jul 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Wed, 27 Jul 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
जिले में वृद्घा पेंशन के नाम पर अपात्रों को पेंशन दी जा रही है, पेंशन के लिए आधार कार्ड आवश्यक होने के शासनादेश पर इस गोलमाल की पुष्टि सर्वे टीम ने कर विभाग को सूची भी उपलब्ध करा दिया है। लेकिन समाज कल्याण विभाग इसका सत्यापन नहीं करा पा रहा। विभाग कर्मचारियों के न होने का रोना रो रहा है। जबकि इस योजना का लाभ नौकरी की पेंशन पाने वाले भी उठा रहे हैं। बरवक्त जिले में 42 हजार 357 वृद्घा पेंशनर है, सर्वे में 3177 लोगों की मौत होना पाया गया। विभाग की लापरवाही का परिणाम है कि मर चुके पात्रों के खाते में वृद्घा पेंशन भेजी जा रही।  
विज्ञापन


 समाज कल्याण विभाग भले ही वृद्घा पेंशन पात्रों के खाते में भेजता है, लेकिन उसके पास कोई ऐसी व्यवस्था नहीं है जिससे इस पात्रों के मरने की जानकारी उन्हें तत्काल मिल सके। साथ ही उन्हें भेजे जाने वाली पेंशन की धनराशि रोका जाए।पेंशन के लिए आधार कार्ड अनिवार्य होने पर पात्रों से  आधार संकलित करने के लिए निकली अंबेडकर स्कूलों अध्यापकों को जांच के दौरान पता चला कि 3177 पेंशनर मर  चुकें हैं।
विज्ञापन


सर्वे टीम ने आधार नंबर एकत्र कर विभाग को उपलब्ध करा दिया, लेकिन साथ में मरने वालों की सूची भी विभाग को उपलब्ध कराई। अगर विभाग इस सूचना का सत्यापन करा ले तो इस योजना का लाभ अन्य पात्र उठा सकते हैं।  जिला समाज कल्याण अधिकारी जितेंद्र मोहन शुक्ल का कहना है कि सूची मिली है उसका             सत्यापन कराया जाएगा। चूूंकि विभाग के पास स्टाफ की बेहद कमी है, इसलिए सत्यापन का कार्य  अभी तक नहीं कराया जा सका है। जिलाधिकारी की अनुमति के बाद एक अभियान चलाकर ऐसे              सभी पेंशनरों के बारे में पता  लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed