फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Peace Party talks about all the society: Arvind

पीस पार्टी करती है सर्व समाज की बात : अरविंद

Thu, 30 Oct 2025 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Peace Party talks about all the society: Arvind
घोसी नगर के करीमुद्दीनपुर में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते पीस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद
घोसी। स्थानीय नगर के करीमुद्दीनपुर में पीस पार्टी की बैठक शुक्रवार को हुई। इसमें पीस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद निषाद ने कहा कि पीस पार्टी सर्व समाज की पार्टी है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते अरविंद निषाद ने आगे कहा कि पीस पार्टी जनता की आवाज उठाने के लिए बनी है।
विज्ञापन

हम गरीब, मजलूम, पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों के अधिकारों की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ते हैं और लड़ते रहेंगे। प्रदेश सरकार की नीतियां जनविरोधी हैं, इनसे जनता परेशान है। आने वाले समय में पीस पार्टी जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का काम करेगी।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव रईस कुरैशी ने कहा कि हमारा उद्देश्य सत्ता नहीं, समाज में इंसाफ और बराबरी का वातावरण बनाना है। कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं, हमें बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाना होगा ताकि जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष के घोसी आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं से लाद कर भव्य स्वागत किया। अरविंद के दौरे से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ। पार्टी ने आने वाले चुनावों के लिए संगठन को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कुतुबुद्दीन खान, अफजाल अंसारी, महबूब अहमद, मुर्तजा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed