फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Pay protest

राष्ट्रीय कार्यक्रम के बहिष्कार को चेताया

Sun, 07 Feb 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sun, 07 Feb 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Pay protest
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी के स्वास्थ्य कर्मचारियों ने कई माह से वेतन न मिलने से आक्रोशित होकर शनिवार को परिसर में धरना प्रदर्शन किया। अधीक्षक को दिए पत्र में चेताया कि यदि एक सप्ताह के भीतर वेतन और अन्य बकाया नहीं मिला तो पोलियो, टीकाकरण का बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन



मातृ शिशु महिला कर्मचारी संघ की जिलामंत्री ज्ञानमती सिंह ने कहा की सीएचसी पर कार्यरत एएनएम, वीएचडब्ल्यू आदि का वेतन नवंबर 2015 से नहीं मिल रहा है। इसके चलते हम लोगों के सामने आर्थिक समस्याएं उत्पन्न हो गई हैं। बच्चों की फीस नहीं जमा हो रही है। यूपी बोर्ड और विश्वविद्यालय की परीक्षाएं निकट हैं।
विज्ञापन



 इसके चलते उनकी तैयारी बाधित हो रही हैं। चेताया की एक सप्ताह के भीतर वेतन और एरियर नहीं मिला तो 29 फरवरी को होने वाले सघन पल्स पोलियो का बहिष्कार  किया जाएगा। ज्ञानमती सिंह, पूनम सोकर, लाल बच्ची, कमलावती, कौशिल्या राय आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed