{"_id":"6761d4fd839ec0c67d0ae93a","slug":"pay-house-tax-and-water-tax-through-mobile-or-computer-also-mau-news-c-295-1-svns1028-121775-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: मोबाइल या कंप्यूटर से भी जमा करें गृहकर और जलकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: मोबाइल या कंप्यूटर से भी जमा करें गृहकर और जलकर
विज्ञापन
नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल ने पालिका अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक की। पालिका को हर क्षेत्र में मजबूत बनाने के उद्देश्य से चर्चा की गई।
उन्होंने बताया कि नगर पालिका की तरफ से नगर क्षेत्र स्थित सभी वार्डाें में नगरवासियों से गृहकर और जलकर की वसूली करने के लिए कैंप लगाया जा रहा है।
कर अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि कैंप के माध्यम से पालिका में ऑनलाइन टैक्स जमा करने की व्यवस्था उपलब्ध है। इसके लिए मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से पालिका की वेबसाइट पर विजिट कर अपना गृहकर एवं जलकर जमा कर सकते हैं।
पालिकाध्यक्ष ने कहा कि पालिका के पोर्टल पर सूचनाएं अपलोड करने, बिलों के ऑनलाइन भुगतान लेने, ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने, पालिका की वेबसाइट को अपडेट करने आदि व्यवस्था को बेहतर करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए थे।