फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   patriotic songs resonated with tricolor yatra

तिरंगा यात्रा संग गूंजे देशभक्ति के गीत

Thu, 11 Aug 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
patriotic songs resonated with tricolor yatra
आजादी के अमृतमहोत्सव पर घोसी नगर में एसडीएम सुरेश कुमार के नेतृत्व में होमगार्डों द्वारा निकाला - फोटो : MAU
मऊ। जिले में तिरंगा यात्रा निकलाने का सिलसिला शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को भी कई स्थानों से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान देशभक्ति के गीत लोगों में देशप्रेम का जज्बा भरते रहे। यात्रा जिधर से निकली उधर ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ का उद्घोष होता रहा। प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा के नेतृत्व में शहर में शानदार तिरंगा यात्रा निकाली गई। वह ट्रांसफार्मर वर्कशाप का उद्घाटन करने के बाद बाल निकेतन के पास तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। यात्रा गाजीपुर तिराहे पर संपन्न हुई। उन्होंने पं. दीन दयाल उपाध्याय की मूर्ति पर माल्यार्पण कर विशाल तिरंगा स्तंभ का लोकार्पण भी किया। कहा कि देश के आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। मुख्यालयों पर तिरंगा यात्रा निकाली जा रही हैं। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता, जिला प्रभारी सहजानंद राय, विधायक रामविलास चौहान, सुनील कुमार गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, अशोक सिंह, उत्पल राय, सीता राय, गनेश सिंह, मुन्ना दुबे, अरविंद सिंह, कृष्णकांत राय आदि मौजूद थे। मधुबन : डुमरी मर्यादपुर स्थित इंदिरा गांधी पीजी कालेज में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकाली। कालेज के प्रबंध निदेशक प्रवीण कुंवर सिंह के नेतृत्व में आजादी की 75वीं वर्ष गांठ पर आजादी का अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। 1857 से 1947 तक के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। प्रबंध निदेशक ने सभी बच्चों को तिरंगा दिया। इस दौरान अशोक राजभर, नीतीश तिवारी, ऋषभ महाजन, अमित मिश्रा, संदीप शर्मा, प्रिंस सिंह सहित छात्र छात्रा आदि मौजूद रहे। घोसी : एसडीएम सुरेश कुमार एवं होमगार्ड कम्पनी कमांडर योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में नगर के मझवारा मोड़ से तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा ब्लाक, तहसील, रोडवेज, बड़ागांव मोड़, बड़ागांव बाजार, करीमुद्दीनपुर होते हुए कोतवाली पहुंची। एसडीएम ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग, बलिदान से प्राप्त हुई है। उनके सपनों के भारत का निर्माण हम सब की प्राथमिकता होनी चाहिए। कम्पनी कमांडर योगेंद्र सिंह ने कहा कि तिरंगा यात्रा आजादी के दीवानों को सच्ची श्रद्धांजलि है। इस दौरान राजेश यादव, धर्मेंद्र राय, मंगल प्रसाद, शशांक शुक्ला, बसंत सिंह, देवाजीत यादव, खुर्शीद, रत्नेश सिंह, धनन्जय यादव और अनवर आदि रहे। चिरैयाकोट : क्षेत्र स्थित राष्ट्रीय इंटर कालेज और पीकेएस पब्लिक स्कूल के छात्रों ने प्रबंधक परवेज अहमद खान और प्रधानाचार्य अखिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा रोडवेज, चौक, वलीनगर, मनाजीत बाईपास, युसुफाबाद से होते हुए मोलनागंज तक भ्रमण कर पुन: विद्यालय पहुंची। प्रधानाचार्य अखिलेश सिंह ने आजादी की लड़ाई के क्रांतिकारियों की वीरता पर प्रकाश डाला। साथ ही साथ लोगों को अपने घरों पर तिरंगा झंडा लगाने के लिए प्रेरित किया। कोपागंज : विश्व हिन्दू परिषद्, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ सहित अन्य हिन्दू संगठनों के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा ओड़ियाना बाजार से निकल कर कसबे के प्रमुख मार्गों से होते हुए थाने तक पहुंची। यात्रा के दौरान स्वतन्त्रता आंदोलन के शहीदों को याद किया गया। यात्रा चौक, भरत मिलाप, कसारा मोड़, भातकोल मोड़ से होते हुए थाना पर पहुंची। यात्रा में महिलाओं व बच्चों की भागीदारी रही। इस दौरान अखिलेश तिवारी, प्रमोद राय, संजीव कुमार गुप्ता, कैलाश वर्मा, मनोज सोनकर, मनोज जायसवाल, सुभाष चंद्र गुप्ता, गुड्डू सोनकर, काशी नाथ वर्मा, कुंदन सोनकर शामिल रहे।

नगर में निकाले गए तिरंगा यात्रा में शामिल कैबिनेट मंत्री ए के शर्मा,जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप?

नगर में निकाले गए तिरंगा यात्रा में शामिल कैबिनेट मंत्री ए के शर्मा,जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप?- फोटो : MAU

नगर के गाजीपुर तिराहा पर भाजपा के तत्वावधान में निकाली गई तिरंगा यात्रा में शामिल कार्यकर्ता।सं

नगर के गाजीपुर तिराहा पर भाजपा के तत्वावधान में निकाली गई तिरंगा यात्रा में शामिल कार्यकर्ता।सं- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed