{"_id":"5f6790f58ebc3e0dee193a87","slug":"patients-complained-to-cdo-about-getting-raw-loaves-mau-news-vns5484241123","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीजों ने कच्ची रोटियां मिलने की सीडीओ से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीजों ने कच्ची रोटियां मिलने की सीडीओ से की शिकायत
विज्ञापन
मऊ। मुख्य विकास अधिकारी रामसिंह वर्मा ने रविवार को एल-1 तथा एल-2 कोविड अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। एल-1 अस्पताल में निरीक्षण के दौरान मरीजों से बातचीत कर उन्हें मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान मरीजों ने कच्ची रोटियां मिलने की शिकायत की, जिस पर सीडीओ ने इस खामी को दूर करने का निर्देश दिया। इस क्रम में एल-2 में वार्डो में आक्सीजन सप्लाई के लिए किए जा रहे कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया।
मुख्य विकास अधिकारी रामसिंह वर्मा सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह के साथ सबसे पहले कोपागंज के लाडनपुर स्थित बापू मेडिकल कॉलेज एल-1 कोविड अस्पताल पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती कोविड मरीजों की बारे में जानकारी ली। मेडिकल स्टॉफ ने 49 मरीजों के भर्ती होने की जानकारी दी। सीडीओ मरीजों से मिल रही चिकित्सीय सुविधाओं के अलावा अन्य सुविधाओं की जानकारी।
मरीजों ने सब सुविधाओं को संतोषजनक बताया लेकिन कच्ची रोटियां देने की शिकायत की। जिस पर सीडीओ ने सख्त लहजे में इस समस्या को दूर करने की बात कही। साथ ही चेताया कि अगले निरीक्षण में यह शिकायत मिलने पर कड़ी कारवाई की जाएगी। इसीक्रम में वो परदहा कोविड- एल- 2 अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंन वार्डों में ऑक्सीजन सप्लाई के लिए बिछाए जा रहे पाइप लाइनों को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। जिससे गंभीर मरीजों का इलाज यहां शुरू हो सके।