फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Parshuram birth anniversary celebrated

भगवान परशुराम त्याग और तपस्या की प्रतिमूर्ति

Mon, 20 Apr 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Mon, 20 Apr 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
Parshuram birth anniversary celebrated
समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सोमवार को परशुराम जयंती मनाई गई। इस दौरान उनके चित्र पर मालाफूल अर्पित कर नमन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि परशुराम एक युग पुरुष थे,  त्याग और तमस्या के प्रतिमूर्ति थे। सत्य के लिए हमेशा संघर्ष किया। इसके लिए उन्हें नरसंहार तक करना पड़ा।
विज्ञापन



समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शिवप्रताप यादव ने कहा कि परशुराम एक योगी पुरुष थे।उनका वर्णन रामायण से लेकर महाभारत तक में मिलता है। उन्होंने सत्य के प्रति हमेशा आवाज उठाई और इसे कायम रखने के लिए हथियार उठाया।
विज्ञापन



कहा कि वह नरसंहार से भी नहीं चूके। जिला उपाध्यक्ष संजय पाण्डेय ने कहा कि परशुराम जयंती को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर सरकार ने उनके प्रति मान बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



परशुराम का जीवन काला बड़ा ही संघर्षशील एवं क्रांतिकारी रहा है। उन्होंने कभी मान सम्मान और स्वाभिमान से समझौता नहीं किया और एक योद्धा की तरह हमेशा लड़ते रहे।


कहा महाभारत में कर्ण ने झूठ बोलकर उनसे शिक्षा ली लेकिन आखिरी वक्त में जब उन्हें आभास हुआ कि कर्ण क्षत्रिय होते हुए ब्राह्मण बनकर शिक्षा ले रहा है


तो उन्होंने उन्हें श्राप दे दिया कि तुम्हारी विद्या ठीक वक्त पर काम नहीं आएगी। समाजवादी पार्टी के सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र दुबे ने कहा कि परशुराम का वर्णन रामायणकाल में भी मिलता है।


जब सीता स्वयंवर में शिव धनुष भगवान रामचंद्र जी तोड़ते हैं, तो उसकी टंकार सुनकर परशुराम क्रोधित होकर आए। इस बीच लक्ष्मण से उनका संवाद भी हुआ लेकिन बाद में उन्हें भगवान श्रीरामचंद्र के अवतार का आभास हुआ और



 वापस चले गए। कहा कि आज हमें परशुराम के संघर्षों से सीख लेनी चाहिए ताकि जीवन संघर्ष में आगे बढ़ सकें। इस अवसर पर मुख्य रूप से रामधनी चौहान, अशोक यादव, योगेंद्र यादव योगी, बृजेंद्र यादव, नन्हकू राजभर, मोहन यादव, बलिराम , आफताब आदि उपस्थित रह्रे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed