फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Parking facility only on paper

पार्किग की सुविधा केवल कागजों पर

Fri, 28 Jan 2022 10:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
Parking facility only on paper
मऊ। इन दिनों शादी का सीजन के चलते नगर के सभी बाजारों में कोरोना संक्रमण के बावजूद चहल पहल बढ़ी है। नगर के बाजारों में दिन भर खरीदारों की भीड़ लगी हुई है। अनियंत्रित ट्रैफिक तथा नगर में कहीं भी पार्किग की सुविधा न होने के चलते नगर के बाजारों में हर घंटे जाम लग रहा है। इसके कारण वाहनों का निकलना तो दूर पैदल निकलना भी मुश्किल है। नगर पालिका द्वारा जाम की समस्या को लेकर बनाए गए योजना अब तक कागजों में उलझकर रह गए है, वहीं आजमगढ़ मोड़ से बाल निकेतन तिराहा तक बने डिवाइडर से जाम से राहत की उम्मीदें थी, लेकिन सड़क पर आड़े तिरछे वाहनों के पार्क होने से यह समस्या दूर होती नहीं दिख रही हैं।
विज्ञापन

शादी विवाह के सीजन के चलते नगर के आजमगढ़ मोड़, रोडवेज, सदर चौक, मिर्जाहादीपुरा, भीटी चौक, गाजीपुर तिराहा स्थित बाजारों में खरीदारी के लिए नगर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग आ रहे है। खरीददारी के लिए आने वाले कई लोग जहां चार पहिया वाहनों के साथ दुपहिया वाहनों से भी आते हैं और वाहनों को सड़कों पर खड़ा कर दुकानों पर खरीदारी शुरू कर देते हैं। जब तक वह खरीददारी में व्यस्त रहते हैं उस दौरान वाहन सड़क पर ही खड़े रहते हैं। जिससे ट्रैफिक जाम के हालात निर्मित हो जाते हैं। लेकिन व्यवस्था बनाने के लिए न तो प्रशासन द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं ओर न ही पुलिस इस दिशा में कोई कार्रवाई कर रही है। इस कारण आम जनमानस को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।हालात यह है कि नगर के आजमगढ़ मोड़ हो या मिर्जाहादीपुरा तिराहा या फिर भीटी चौक। हर जगह जाम की समस्या बनी रहती है, इसका मुख्य वजह है किसी भी जगह पर पार्किग न होना। नगर पालिका के ईओ दिनेश कुमार ने बताया कि नगर पालिका द्वारा अस्थायी अतिक्रमण को लेकर अभियान चलाया जाता है, वहीं पार्किग को लेकर योजना प्रस्तावित है।
विज्ञापन

पटरियों पर भी कब्जा, फिर कैसे चले फुटपाथ पर
मऊ। आजमगढ़ मोड़ पर सड़क किनारे दोनों ओर फुटपाथ बना है, जिससे पैैदल जाने वाले लोग इससे गुजर सके।लेकिन फुटपाथों पर दुकानदारों द्वारा अस्थायी अतिक्रमण कर रखा गया है। ऐसा नहीं है प्रशासन द्वारा कार्रवाई नहीं की जाती है, लेकिन कार्रवाई के कुछ दिन बाद ही पुन: अस्थाई अतिक्रमण हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed