{"_id":"663776cf067c5bb75700bff9","slug":"parivar-vimarsh-mau-action-was-taken-on-many-cases-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार परामर्श: पत्नी ने बिना तलाक दिए कर ली दूसरी शादी, पति का कई महिलाओं से अवैध संबंध; आए ऐसे कई मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार परामर्श: पत्नी ने बिना तलाक दिए कर ली दूसरी शादी, पति का कई महिलाओं से अवैध संबंध; आए ऐसे कई मामले
Sun, 05 May 2024 05:39 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 05 May 2024 05:39 PM IST
सार
Mau News: परिवार विमर्श के दौरान पति-पत्नी से जुड़े हुए कई मामले सामने आए। संबंधित विभागों को अधिकारियों ने कार्रवाई को निर्देश दिया है। कुछ मामलों में मौके पर जाकर परिवार के लोगों से बातचीत कर केस की रिपोर्ट लगाई।
विज्ञापन
परिवार परामर्श की बैठक।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरी पत्नी ने मुझे बड़ा धोखा दिया है, उसने बिना मुझसे तलाक लिए ही दूसरी शादी कर ली है। मैं अपनी पत्नी के साथ ही रहूंगा... वरना पेट्रोल छिड़ककर आग लगाकर जान दे दूंगा। यह गुहार रविवार को युवक ने पुलिस लाइन सभागार में आयोजित परिवार परामर्श की बैठक में सदस्यों के समक्ष लगाई।
विज्ञापन
वहीं, इस दौरान मौजूद उसकी सास ने बताया कि समझौते के बाद उसकी बेटी का विवाह हुआ है, उसे उसका पति प्रताड़ित करता था। इस दौरान एक अन्य मामला आया। जिसमें महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति का कई महिलाओं से अवैध संबंध है। जब वह इसका विरोध करती है तो वह उससे मारपीट करता है। सदस्यों ने समझौता कराने की कोशिश की लेकिन महिला ने अपने पति के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग पर अड़ी रही।
विज्ञापन
इससे पहले चार घंटे की बैठक में 26 मामले आए, इसमें आठ मामलों का निस्तारण किया गया। वहीं, चार मामलों में पति-पत्नी ने आपसी गिले शिकवे भुलाकर साथ रहने को तैयार हुए। जबकि एक मामले में मुकदमा दर्ज कराने का तो तीन फाइलें बंद करने का निर्णय लिया गया। निस्तारण में मुख्य रुप से अर्चना उपाध्याय, सर्वेश दूबे, शाहिद पैरिस, मौलवी अरशद तथा एसआई समरजीत यादव ने सुनवाई की।
विज्ञापन