फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Parasia Dubari Madhuban Marg is very bad

परसिया दुबारी मधुबन मार्ग काफी बदहाल

Mon, 25 Oct 2021 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Parasia Dubari Madhuban Marg is very bad
मऊ। परसिया दुबारी मधुबन मार्ग काफी बदहाल हो गया है। इस सड़क में बड़े बड़े गढ्ढे बन गए हैं। बरसात होने पर इन गड्ढों में पानी भर जाता है। पानी भरे गड्ढे पर कीचड़ हो जाने से इस सड़क पर वाहन चलाकर सफर करना भारी मुश्किल भरा काम हो जाता है। क्षेत्र के लोगों ने नेताओं और अधिकारियों से दस बदहाल सड़कों की अच्छी तरह मरम्मत कराने की मांग किया। लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। सपा के वरिष्ठ नेता मुसाफिर यादव ने इस सड़क का निर्माण एक सप्ताह में न शुरू करने पर आमरण अनशन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मधुबन तहसील क्षेत्र के परसिया से दुबारी होते मधुबन तक सड़क की गिट्टियां पूरी तरह उखड़ गई हैं। विभाग द्वारा परसिया से मधुबन तक 12 किलोमीटर की सड़क को उखाड़ दिया गया है। एक वर्ष से जगह जगह बड़ी-बड़ी गिट्टियां सड़क पर रख दी गई हैं, जिससे आने-जाने वालों को मुसीबतें उठानी पड़ती है। गड्ढायुक्त सड़क होने से वाहन आपस में वाहन टकरा जा रहे हैं।
विज्ञापन

बदहाल मार्ग पर जगह-जगह बीच गड्ढों में बारशि का पानी जमा हो गया है। क्षेत्र की इस गंभीर समस्या को लेकर सपा वरिष्ठ नेता मुसाफिर प्रसाद यादव ने कहा कि परसिया मधुबन बदहाल मार्ग पर यदि विभाग एक हफ्ते में मरम्मत कार्य शुरूनहीं करता है तो दुबारी बाजार के मुख्य मार्ग पर वे अनिश्चित समय के लिए आमरण अनशन पर बैठेंगे और क्षेत्र की जनता भी इसमें भाग लेगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed