{"_id":"6bc9552fab2b58945d34b8169a04aa1a","slug":"paramount-interest-of-litigants-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वादकारियों का हित सर्वोपरि ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वादकारियों का हित सर्वोपरि
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 10 Feb 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीवानी कचहरी के स्थापना दिवस तथा सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर मंगलवार को कचहरी परिसर में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि जिला जज अनिरुद्व सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।
कहा कि वादकारियों व न्यायपालिका के हित में जो भी निर्णय लेंगे। उसमें उनकी ओर से पूरा सहयोग मिलेगा। क्योंकि वादकारियों व न्यायपालिका का हित ही सर्वोपरि है। कहा कि प्रत्येक माह की पहली तिथि को अधिवक्ताओं के प्रतिनिधि मंडल से मिलकर कचहरी परिसर की समस्याओं पर चर्चा करेंगे। इस दौरान जो भी सुझाव आएगा उसका निराकरण होगा।
बार कौंसिल आफ उत्तर प्रदेश के सदस्य व पूर्व अध्यक्ष अमरेंद्रनाथ सिंह ने पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि समाज को दिशा देने का कार्य अधिवक्ताओं का रहा है। आजादी की लड़ाई से लेकर लोकतंत्र को बचाने में न्यायपालिका के साथ ही अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। कहा कि तत्कालीन प्रमुख सचिव न्याय व वर्तमान जिला जज अनिरुद्व सिंह के ही प्रयास से अधिवक्ताओं को मिलने वाली वेलफेयर की राशि 50 हजार रुपये से बढ़ाकर पांच लाख हुई है। इसके लिए जिला जज को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
कहा कि आगामी समय में यह राशि दस लाख किए जाने का प्रयास होगा। अधिवक्ता चेंबर के निर्माण व पुस्तकालय के लिए दो लाख रुपये की पुस्तकें उपलब्ध कराने का वादा किया। बार के महामंत्री दारोगा सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सबको साथ लेकर कार्य करने का वादा किया। उन्होंने नगरपालिका के चेयरमैन से पांच कर्मचारियों की तैनाती कचहरी परिसर की सफाई के लिए तथा शुद्ध पेयजल उपलब्ध करने की मांग की।
सांसद प्रतिनिधि व भाजपा के जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए सांसद निधि से बार एसोसिएशन को बीस लाख रुपये देने की घोषणा की। घोसी के ब्लाक प्रमुख व विधायक पुत्र सुजीत सिंह ने कचहरी परिसर में सबमर्सिबल व आरओ लगाने का वादा किया। वरिष्ठ अधिवक्ता व पूर्व एमएलसी दयाराम पाल ने सभी को बधाई देते हुए बार को जनरेटर देने की घोषणा किया।
नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन अरशद जमाल ने अधिवक्ताओं से न्यायिक कार्य के अलावा सामाजिक कार्यों में समय देने की बात कही। बार के महामंत्री द्वारा की गई मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में वैष्णवी दूबे व वृजेया पांडेय ने गीत प्रस्तुत किया। इस मौके पर सभी न्यायिक अधिकारी , अशोक कुमार अश्क, डा. पीएल गुप्ता, किरन यादव, निर्मला यादव, उपासना दास, हुमा सज्जाद, पुष्पलता मिश्रा, कंचनलता, अनुकृति सिंह, शीला पांडेय, लालमुनी यादव, डा. एचएन सिंह, डा. उस्मानी, जितेंद्र पांडेय, अश्वनी सिंह, प्रेमप्रकाश सिंह, हरिद्वार राय आदि उपस्थित रहे। संचालन अनिल कुमार मिश्रा ने किया।