फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Panic due to leakage in Dhanauli Lohra ring tied

धनौली लोहड़ा रिंग बंधे में रिसाव से दहशत

Thu, 13 Oct 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Panic due to leakage in Dhanauli Lohra ring tied
दोहरीघाट कस्बा में पहुंचा सरयू नदी के बाढ़ का पानी,लगाया गया बैरिकेटिंग।संवाद - फोटो : MAU
दोहरीघाट। सरयू नदी के बाढ़ का पानी बंधों पर टक्कर मार रहा है। ऐसे में धनौली रामपुर के सामने धनौली लोहड़ा रिंग बंधे में रिसाव शुरू होने से इलाके के लोग दहशत में हैं। जबकि मरम्मत का रिसाव को रोकने के लिए सिंचाई विभाग की टीम जुटी है। सरयू का जलस्तर बृहस्पतिवार को 1998 के रिकार्ड जलस्तर 71.27 मीटर तक पहुंच गया। नदी के बढ़ते जलस्तर व उसके रौद्र रूप को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मूड में है। किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए एसडीएम सुरेश कुमार ने तटवर्ती इलाकों का दौरा कर अधिकारियों तथा कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिया। क्षेत्र के भैसाखरग गांव के सरहरा पुरवे के 25 परिवार नदी के घेरे में आ गए हैं। लोगों को रोजमर्रा के सामान बाजार से नहीं खरीद पा रहे हैं। 24 घंटे में नदी के जलस्तर में 25 सेमी की वृद्धि दर्ज की गई। कस्बे के तीन मुहल्लों मल्लाहटोला भगवानपूरा दलित बस्ती में बाढ़ का पानी 400 मीटर तक घुस गया है। इलाकों में हजारों एकड़ फसल जलमग्न हो गई है। पशुओं के चारे का संकट उत्पन्न हो गया है। मधुबन तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बिजली काट दी गई है, लेकिन वैकल्पिक व्यवस्था तक नहीं की जा सकी है। गौरी शंकर घाट पर नदी का जलस्तर बृहस्पतिवार को 71.25 मीटर रहा। जबकि बुधवार यह 71 मीटर था। ऐसे में 24 घंटे में नदी के जलस्तर 25 सेमी की वृद्धि दर्ज की गई। नदी खतरा बिंदु से 1.35 मीटर ऊपर बह रही है। लहरों के दबाव से नगर की सुरक्षा के लिए रखे बोल्डर खिसक रहे हैं। बढ़ते जलस्तर से भारत माता मंदिर, मुक्तिधाम, भारत माता मंदिर, दुर्गा मंदिर शाही मस्जिद पर खतरा मंडराने लगा है। वहीं तटवर्ती इलाके रामपुर धनौली, नई बाजार, नवली, बहादुरपुर, सरया, बीबीपुर, गौरीडीह, कोरौली सहित विभिन्न गांवों में हजारों एकड़ फसल जलमग्न हो गई है। धनौली लोहड़ा बंधा, नवली, चिउतीडाड़, बीबीपुर बेलौली बंधे पर पानी का दबाव तेजी से बढ़ता जा रहा है। जिससे बंधों पर खतरा मंडराने लगा है। दुबारी : मधुबन तहसील के देवारा क्षेत्र के 12 से अधिक गांवों के संपर्क मार्ग जलमग्न हो गए हैं। चौहानपुर-गजियापुर बगही मार्ग पर बाढ़ का पानी गिर रहा है। इससे 500 एकड़ से अधिक धान की फसल जलमग्न हो गई है। ऐसे में पशुओं के लिए चारे का संकट हो गया है। जलस्तर में वृद्धि से हरिलाल का पुरा, नकीहवा, धुसपुरा, मनमन का पुरा, बिशुन पुरवा, विंदर का पुरा, बईरकंटा पुरा, भगत का पुरा, चौहानपुर, बरोहा, कुंवरपुरवा, पब्बर पुरा, परसिया भटोली, चक्की मूसाडोही, हरिलाल का पुरा सहित 12 से अधिक गांव का संपर्क मार्ग जलमग्न हो गया है। लोग नावों से आवागमन कर रहे हैं।

दुबारी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के बैरियाकंटा गाँव के ग्रामीण नांव से बाजार को जाते हुए।संवाद

दुबारी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के बैरियाकंटा गाँव के ग्रामीण नांव से बाजार को जाते हुए।संवाद- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed