फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Out of the 29 toppers in the top ten, only seven are from government schools

Mau News: टॉप टेन में 29 टॉपरों में सिर्फ सात सरकारी स्कूलों के

Sat, 26 Apr 2025 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Out of the 29 toppers in the top ten, only seven are from government schools
मऊ। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में जिले के 39 टॉपरों ने टाॅप टेन सूची में जगह बनाई। इसमें निजी स्कूलों का दबदबा रहा। जिले में जिले में जिले में 520 माध्यमिक विद्यालय हैं। इस वर्ष प्रदेश की मेरिट में जनपद का स्थान शून्य है। हाईस्कूल में जिले की टाॅप टेन में शामिल 27 परीक्षार्थियों मेें से बाबा थानीदासस इंटर काॅलेज सोनाडीह, डीएवी इंटर काॅलेज मऊ, राष्ट्रीय इंटर काॅलेज चिरैयाकोट, नेशनल इंटर काॅलेज अदरी सहित चार सरकारी विद्यालयों के परीक्षार्थियों ने जगह बनाई। इसी तरह इंटरमीडिएट में जिले के टाॅप टेन में शहीद इंटर काॅलेज मधुबन, फतेहपुर गर्ल्स इंटर काॅलेज ताल रतोय और मुस्लिम इंटर काॅलेज सहित तीन सरकारी विद्यालयों के बच्चे टॉप टेन में हैं। शेष निजी स्कूलों का दबदबा रहा।
विज्ञापन

आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहता है अभिनंदन

मुहम्मदाबादगोहना। मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के एएचएनबी कॉलेज का छात्र अभिनंदन पाठक ने हाईस्कूल उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा में जनपद में पांचवा स्थान प्राप्त किया है। जनपद में पांचवां स्थान मिलने की सूचना के बाद कॉलेज पहुंचे अभिनंदन को कॉलेज के अध्यापक अम्मान अहमद, वीरेंद्र, नदीम आदि ने मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी।अभिनंदन के पिता डॉक्टर प्रमोद पाठक दंत चिकित्सक हैं और माता शांति पाठक ग्रहणी है। बातचीत में अभिनंदन ने बताया कि वह घर पर रोजाना 6 से 7 घंटा पढ़ाई करता है। वह भविष्य आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहता है।
विज्ञापन

श्रुतिकृति का आईएएस बनकर देश सेवा करने का लक्ष्य है

मऊ। यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में नगर स्थित डीएवी इंटर कॉलेज की छात्रा श्रुतिकृति पांडेय ने 92.83 प्रतिशत अंक हासिल कर बोर्ड से जारी जिले के टाॅप टेन सूची में 10वां स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। सफलता का श्रेय अपने माता पिता और विद्यालय के प्रधानाचार्य देवभाष्कर तिवारी को दिया है। बताया कि सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी। आईएएस बनकर देश सेवा करने का लक्ष्य बनाया है। प्रधानाचार्य देवभाष्कर तिवारी ने मेधावी छात्रा श्रुतिकृति पांडेय की सफलता पर बधाई दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंजीनियर बनकर देश सेवा करेगा आदित्य
करहां। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में बाबा बहाल दास इंटर कालेज करहां के आदित्य कश्यप ने 88 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले की टाप टेन सूची नौवां स्थान हासिल किया है। आदित्य कश्यप विद्यालय में पढ़ने के अलावा प्रतिदिन आठ घंटे पढ़ता है। इंजीनियर बनकर देश सेवा करने का लक्ष्य बनाया है। सोशल मीडिया से दूरी बनाकर पढ़ाई करता है। पिता पप्पू कश्यप किसान हैं। मां रीना देवी गृहिणी हैं।


सुकृति इंजीनियर बनकर देश सेवा करने का बनाया है लक्ष्य
अमिला। यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में बालिका इंटर कालेज भेलउर चंगेरी की छात्रा सुकृति यादव ने 94.33 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में तीसरा स्थान हासिल किया है। सुकृति विद्यालय में पढ़ने के अलावा प्रतिदिन सात घंटे पढ़ाई करती है। सोशल मीडिया से दूरी बनाकर पढ़ाई करती है। इंजीनियर बनकर देश सेवा करने का लक्ष्य बनाया है। पिता रामाश्रय यादव किसान हैं। माता मीरा यादव शिक्षिका हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed