फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Out of 645 villages, only 90 villages have sports grounds, most of them are in bad condition

Mau News: 645 में से सिर्फ 90 गांवों में बने खेल मैदान, ज्यादातर बदहाल

Sat, 07 Dec 2024 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Out of 645 villages, only 90 villages have sports grounds, most of them are in bad condition
शासन की तरफ से मऊ के प्रत्येक गांव में मनरेगा से खेल मैदान का क्रियान्वयन बेहद धीमी गति से चल रहा है। एक वर्ष बीत गया अभी 645 गांव पंचायतों के सापेक्ष मात्र 90 गांवों में ही खेल मैदान का निर्माण कराया जा सका है। संबंधित विभाग की तरफ से खेल मैदान का उचित रख रखाव के अभाव में बदहाल पड़े हैं। तमाम दिशा निर्देश जारी होने के बाद भी ग्राम प्रधान खेल मैदान के प्रति रुचि नहीं दिखा रहे हैं। खिलाड़ी अभ्यास नहीं कर पा रहे हैं। वहीं खंड विकास अधिकारी जमीन न मिलने की बात कहकर मामले से पल्ला झाड़ ले रहे हैं।
विज्ञापन

शासन की तरफ से ग्रामीण क्षेत्र के खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए सभी गांवों में मनरेगा से खेल मैदान बनाए जाने की योजना शुरू की गई। विभागीय आदेश के बाद भी ग्राम प्रधान रुचि ही नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन

रतनपुरा ब्लॉक के 77 ग्राम पंचायतें, सात में ही मैदान
रतनपुरा ब्लॉक में 77 ग्राम पंचायत हैं। मात्र सात ग्राम पंचायतों में ही मनरेगा से खेल मैदान का निर्माण कराया गया है। रखरखाव के अभाव में बदहाल पड़े हैं। मैदान में कहीं घास उग आई हैं। सिधवल ग्राम पंचायत में बने खेल मैदान में बैठने के लिए बनाए गए सीमेंटेड बेेंच टूट गई हैं। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी अशोक कुमार सिंह का कहना था कि डीसी मनरेगा से बता सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुहम्मदाबादगोहना ब्लॉक के 83 में से 11 गांव में मनरेगा से खेल का मैदान बना है। इसमें से अधिकांश खेल मैदानों में सुविधाएं नहीं हैं। वित्तीय वर्ष 2022-23 और 2023-24 में मुहम्मदाबादगोहना ब्लॉक के चकजाफरी, ओटनी, सौसरवा बरहदपुर, अलाउद्दीनपुर, खालिसा, नगपुर, गुल्लीगढ़, देवरियाखुर्द, दपेहड़ी और सियाबस्ती गांव में खेल का मैदान बना है। देवरिया खुर्द और अलाउद्दीनपुर में विभिन्न खेलों की प्रैक्टिस के लिए खिलाड़ी आते हैं। अन्य गांव के खेल मैदान में निष्क्रिय हैं।
कोपागंज क्षेत्र के लारनपुर में खेल का मैदान बना है। इसमें खेलने के लिए अधिकांश समान गायब हो चुके हैं। फतहपुरमंडाव क्षेत्र के लखनौर, डुमरी, तिनहरी, फूलपुर, मलकौली, उतराई, नसीरपुर कुशहा, कुंडा, सिंहासन, काठतराव सहित 11 खेल मैदान ही बनाए जा सके हैं। उचित रखरखाव के अभाव में खेल मैदान उपेक्षित हाल में हैं।
घोसी ब्लाॅक क्षेत्र में कारीसाथ, खानपुर बुजुर्ग, केरमा महरूपुर, हाजीपुर सहित चार गांवों में ही खेल मैदान बनाए गए हैं। रानीपुर ब्लाॅक क्षेत्र के 85 ग्राम पंचायते हैं। अभी क्षेत्र के पिरूवा, नासीरपुर, चन्द्रावती, भेड़ियाधर, कमथरी नूरपुर, चैनपुर, मखुनी, दुर्जेपुर, देवखरी,महासो, मंडूसरा, गोपालपुर रक्षाराय, धर्मसीपुर में खेल मैदान बने हैं। बीडीओ इरदीश अली का कहना है की जिन ग्राम पंचायतों में भूमि की उपलब्धता थी। वहां खेल मैदान बनवाया गया है। अन्य ग्राम पंचायतों में भूमि की उपलब्धता होते ही खेल मैदान का निर्माण करा दिया जाएगा।

ग्राम सभा से प्रस्ताव मिलने पर खेल मैदान का निर्माण कराया जाता है। 90 ग्राम पंचायतों में खेल मैदान का निर्माण कराया गया है।-उपेंद्र पाठक, डीसी मनरेगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed