फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Opposition to terror incidents between anger and gum

गुस्से और गम के बीच आतंकी घटना का विरोध

Sun, 17 Feb 2019 11:00 PM IST
mau Published by: पवन सिंह Updated Sun, 17 Feb 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
Opposition to terror incidents between anger and gum
नगर के भीटी में रविवार को पाकिस्तान का पुतला फूंकते युवा। - फोटो : mau
 जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के विरोध में तीसरे दिन रविवार को भी लोगों में पाकिस्तान के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश रहा। नाराज लोगों ने जहां कैंडिल मार्च निकालकर शहीद जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित किए तो वहीं पाकिस्तान प्रधानमंत्री इमरान खां और आतंकवाद का पुतला फूंका कर विरोध जताने में कोई कसर नहीं छोड़ी।  
विज्ञापन

नगर के भीटी में दलित समुदाय के लोगों ने आतंकवाद का पुतला फूंका। युवाओं ने नारेबाजी करते हुए कैंडिल मार्च निकाला और आजमगढ़ मोड़ पर पाकिस्तान का पुतला फूंका। नीमा के तत्वावधान में चिकित्सकों ने खीरी बाग में कैंडिल मार्च निकाला और नारेबाजी करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की। इंदारा : क्षेत्र के  करीमाबाद इंदारा स्थित मदरसा अरबिया मिस्बा उल उलूम में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इसमें शहीद जवानों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। समाज के प्रदेश अध्यक्ष मुश्ताक अली मंसूरी मंसूरी ने कहा कि पाकिस्तान की इस हरकत की जितनी निंदा की जाए कम है। इस दौरान मोहम्मद हकीम मंसूरी, मोहम्मद सगीर मंसूरी, मोहम्मद हकीम मंसूरी, हाफिज वसीम मौलाना, हामिद हसन,  नजमुल हसन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


पिपरीडीह :  क्षेत्र के कहिनौर तथा रैकवारडीह गांव के नवयुवकों ने कैंडिल मार्च निकाला और  पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। घोसी :  आखिल भारतीय ब्राह्मनोत्थान महासभा के तत्वावधान में घोसी तहसील के मादी बाजार स्थित पंडित रामलखन शिक्षण संस्थान के परिसर में श्रद्धांजलि  सभा का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय संयोजक डॉ. ओमप्रकाश पांडेय ने कहा कि देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएं। सूरजपुर : क्षेत्र के रसूलपुर मुख्य चौक पर आतंकी हमले के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा, भाजपा अनुसूचित मोर्चा, हिंदू युवा वाहिनी ने आतंकवाद, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला फूंक  प्रदर्शन किया। विभिन्न संगठनों ने कैंडिल मार्च निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोहरीघाट :  गोठा रामलीला समिति के सदस्यों और एक मेगा मार्ट पर कर्मचारियों ने आतंकी हमले के विरोध में कैंडिल मार्च निकाला।  अमिला : क्षेत्र के चौहान चौक, अमिला पूर्वी चौक, काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण बैंक,  पीवाताल सहित विभिन्न स्थानों पर पाकिस्तान का पुतला फूंका। बोझी बाजार, उसरीखुर्द आदि स्थानों पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका और  कैंडिल मार्च निकाला।  बोझी बाजार में जिलापंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक जायसवाल के नेतृत्व में बाजार के मध्य और उसरी खुर्द में ग्राम प्रधान अवधेश यादव के नेतृत्व में पाकिस्तान प्रधानमंत्री का पुतला फूंका गया।

रानीपुर : युवाओं ने खुरहट पुलिस चौकी पर पाकिस्तान का पुतला फूंका। इस दौरान बजरंगी सिंह, श्रवण सिंह, पंकज प्रखर, प्रमोद सिंह आदि शामिल रहे।
मधुबन :  सुल्तानीपुर में रविवार को लोगों ने इब्राहिम पट्टी तक और फतहपुर मंडाव  ब्लाक पर संविधान बचाओ समिति ने कैंडिल मार्च निकालकर विरोध जताया। इस मौके पर जनार्दन सिंह, विकास तिवारी, धनंजय पांडेय, आकाश त्रिपाठी, ओमकार राजभर आदि शामिल रहे।

चिरैयाकोट: क्षेत्र के उद्योग व्यापार मंडल प्रतिनिधिमंडल की तरफ से रविवार को कमथरी बाजार के व्यापारियों ने जम्मू कश्मीर कें पुलवामा में हुई आतंकी घटना के विरोध में पाकिस्तान द्वारा कराए गए आतंकी हमला मारे गये देश के  जवानो के  विरोध में प्रतिष्ठान बंद कर विरोध प्रकट किया। साथ ही एक स्थान पर एकत्र होकर नारेबाजी किया।
जुलूस पूरे गांव व बाजार का भ्रमण किया। अंत में बाजार के चौक पर पाकिस्तानी आतंकवादियों का पुतला फूंका। इस दौरान ग्राम प्रधान बिरजू यादव, अशोक राय, सीताराम यादव, शोभनाथ कश्यप, महेंद्र राम, श्याम मिलन राय आदि शामिल रहे।

कुसुम्हा:   समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में गोठा बाजार स्थित तथागत के सामने समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। अंत में दो मिनट का मौन रखकर शहीद जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। पिपरीडीह: जम्मूू कश्मीर के पुलवामा में हुई आतंकी हमले के विरोध में युवाओं ने पिपरीडीह बाजार में पाकिस्तान का पुतला फूंका। साथ ही पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया।


फतहपुर मंडाव : रविवार की शाम अजीत यादव के नेतृत्व में क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं ने कैंडिल मार्च निकाला। जुलूस में शामिल युवा भारत माता की जय, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए चल रहे थे। कहा कि अब पाकिस्तान पर कार्रवाई की जाए। इस मौके पर सुनील यादव, चंद्रजीत राजभर, दुर्गेश प्रजापति आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed