फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Only three complaints settled

मात्र तीन शिकायतों का निस्तारण

Wed, 03 Aug 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, मऊ Updated Wed, 03 Aug 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Only three complaints settled
मात्र तीन शिकायतों का निस्तारण
प्रदेश सरकार की शीर्ष प्राथमिकता वाले तहसील दिवस का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी गिरिजेश कुमार त्यागी  की अध्यक्षता में सदर तहसील के सभागार में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर 112 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से तीन का निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को इस निर्देश के साथ प्रेषित कर दिया गयाकि इन्हें प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करें।
विज्ञापन


तहसील दिवस में  कोपागंज निवासी सत्यदेव यादव ने गलती से दर्ज हो गई वरासत को ठीक करने ,उर्मिला पत्नी  शिवचन्द रतनपुरा द्वारा लोहिया आवास, सुमित्रा अलीनगर द्वारा अवैध रूप  से संचालित विद्यालय को बंद कराने, शारदा पत्नी पारस  ग्राम-भावरकोल द्वारा वृद्धा पेंशन, शांति देवी पत्नी मिश्रीलाल भीटी  द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा, योगेन्द्र सिंह पुत्र कैलाश सिंह द्वारा  सार्वजनिक रास्ते को तोड़कर सार्वजनिक शौचालय बनवाने, अमरपाल पुत्र रमाशंकर  ग्राम-गोहना द्वारा खतौनी में गलत नाम फीड हो जाने के संबंध में  शिकायती पत्र दिया।
विज्ञापन


सीडीओ ने शिकायतों की समीक्षा करते हुए उपस्थित अधिकारियों  को निर्देश दिया कि तहसील दिवस में प्राप्त आवेदन पत्रों का निस्तारण  गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्धता के साथ करें। उन्होंने अधिकारियों को येे कहा कि अधिकारी निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता को निस्तारण के बारे में अवश्य सूचित करें।  इसी क्रम में 14 विकलांग प्रमाण  पत्र बनाए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


  विकलांग प्रमाण पत्र बनाने वाली टीम में नोडल अधिकारी विकलांग बोर्ड और अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.  बृज कुमार, डॉ. आरआर चौहान ,आर्थो सर्जन, डॉ.  एपी गु्रप्ता , नेत्र सर्जन डॉ. प्रकाश कुमार  और वरिष्ठ लिपिक धर्मेश कुमार  राय उपस्थित रहे। तहसील दिवस में पुलिस अधीक्षक शिव हरी मीना,  अपर जिलाधिकारी शिव  कुमार शर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार  सिंह, उपजिलाधिकारी जगदम्बा सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी शेषदेव  पाण्डेय, नगर क्षेत्राधिकारी पंकज कुमार सिंह , चकबन्दी अधिकारी आलोक कुमार तहसीलदार सहित  सभी अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed