फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Only one AC bus in 50 fleet

50 के बेड़े में केवल एक एसी बस

Fri, 29 Apr 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Only one AC bus in 50 fleet
नगर के रोडवेज परिसर में खड़ी एसी बस।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। अप्रैल माह में पड़ रही गर्मी जून माह की गर्मी का अहसास करा रही है। ऐसे में दूरदराज या दूसरे गतंव्य स्थान पर जाने को लेकर यात्री एसी बसों को प्राथमिकता दे रहे हैं। लेकिन मऊ डिपो में 50 बसों के बेड़े में केवल एक ही एसी बस है। ऐसे में यात्री चाह कर भी इस सुविधा का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। डिपो में 50 बसों का संचालन होता है, लेकिन एसी बस केवल एक ही है। इसका संचालन मऊ-लखनऊ रूट पर हो रहा है। वर्तमान में 40 डिग्री से पार तापमान में रोडवेज बसों में यात्रा करने वाले यात्री इस गर्मी से बचाव को लेकर एसी बसों में यात्रा करने से हिचक नहीं रहे हैं, लेकिन दूसरी रूटों पर एक भी एसी बसों का संचालन न होने से उन्हें सामान्य रोडवेज बसों से यात्रा करनी पड़ रही है। उधर इस गर्मी में भी यात्रियों की संख्या में 15 फीसदी तक बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं लखनऊ रूट पर जाने वाली एकमात्र बस में इन दिनों 60 से ज्यादा यात्री टिकट की बुकिंग करा रहे हैं। एआरएम रमेशचंद्र ने बताया कि वर्तमान में एक एसी बस का लखनऊ रूट पर संचालन हो रहा है। यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। लेकिन अतिरिक्त बसें न होने से कुछ नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed