फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Online admission process will be done in undergraduate classes

स्नातक कक्षाओं में आनलाइन होगी प्रवेश प्रक्रिया

Mon, 20 Jun 2022 09:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 09:48 PM IST
विज्ञापन
Online admission process will be done in undergraduate classes
यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षाफल घोषित होने जाने के बाद नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में स्थापित महाविद्यालयों में स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए प्रक्रिया की कवायद शुरू हो गई है। इस वर्ष महाविद्यालयों में होने वाले स्नातक कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया विश्वविद्यालय स्तर से आनलाइन होगी।
विज्ञापन

आजमगढ़ विश्वविद्यालय से संबद्ध दो राजकीय, चार सहायता प्राप्त सहित 150 महाविद्यालय हैं। नगर स्थित डीसीएसके पीजी कालेज में बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए लगभग 1155 सीटें, जनता पीजी कालेज में 475, राजकीय डिग्री कालेज मुहम्मदाबादगोहना में 385, मर्यादा पुरुषोत्तम डिग्री कालेज भुड़सुड़ी में 385, राजकीय महिला डिग्री कालेज बगली पिजड़ा में 385 सीट निर्धारित की गई हैं। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षाफल घोषित होने के बाद छात्र छात्राएं महाविद्यालयों में स्नातक में प्रवेश लेने के लिए महाविद्यालयों का चक्कर लगाने लगे हैं। गत वर्ष महाविद्यालयों में महाविद्यालय स्तर से प्रवेश प्रक्रिया हुई थी।
विज्ञापन

महाविद्यालयों में इस वर्ष स्नातक और स्नातकोत्तर में आनलाइन प्रवेेश प्रक्रिया विश्वविद्यालय स्तर से होगी। छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय के पोर्टल पर आनलाइन आवेदन करना होगा। विश्वविद्यालय से जारी सूची के आधार पर महाविद्यालयों में छात्र छात्राओं को प्रवेश मिलेगा। इस संबंध में डीसीएसके पीजी कालेज के प्राचार्य डॉ. शर्वेश पांडेय का कहना था कि स्नातक सहित अन्य कक्षाओं में आनलाइन एडमिशन करने का विश्वविद्यालय से पत्र मिला है, लेकिन विस्तृत गाइडलाइन नहीं मिली है। इसी क्रम में मर्यादा पुरुषोत्तम महाविद्यालय भुड़सुड़ी के प्राचार्य डॉ. आरएन मिश्र का कहना था कि विश्वविद्यालय के दिशा निर्देश के तहत एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed