फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ongoing sanitation and sanitation work in villages

गांवों में चल रहा स्वच्छता और सेनेटाइजेशन कार्य

Wed, 12 May 2021 10:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
Ongoing sanitation and sanitation work in villages
मऊ। जनपद में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन ने जनपद के सभी गांवों में स्वच्छता और सैनिटाइजेशन का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। गांवों में तैनात सफाईकर्मियों को स्वच्छता और सैनिटाइजेशन में लगा दिया गया है। सभी सफाई कर्मी अपने तैनाती वाले गांवों में स्वच्छता कार्य में जुटे हैं।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के मद्देनजर महानगरों में रोजी रोटी के लिए कार्य करने वाले हजारों प्रवासी गांवों को लौटे हैं। इसके चलते गांवों में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ा है। इसे देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी गांवों में विशेष स्वच्छता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। सभी सफाई कर्मियों को गांवों के सार्वजनिक स्थानों, नालियों, गलियों और सड़कों था अन्य सार्वजनिक स्थानों की विशेष सफाई का कार्य सौंपा गया है। गांवों के सचिवों की देखरेख में सफाई अभियान जोरों से चल रहा है। सचिव रोजाना अपने एडीओ पंचायता को रिपोर्ट कर रहे हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी घनश्याम सागर रोजाना कई गांवों में पहुुंचकर सफाई कार्यों जायजा ले रहे है।
विज्ञापन

डीपीआरओ रोजाना शाम को सफई कार्यों की रिपोर्ट एडीओ पंचायत से ले रहे हैं। डीपीआरओ का कहना है कि जनपद के रतनपुरा संवाद न्यूज के अनुसार रतनपुरा के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान जय किशोर साहू द्वारा ग्राम पंचायत की हरिजन बस्ती और मुख्य ग्राम को सैनिटाइज कराया जा रहा है। ग्राम प्रधान जय किशोर साहू उफ़ॱर टुनटुन ने बताया कि पूरे ग्राम पंचायत को सैनिटाइज कराने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रतनपुरा। नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान जय किशोर साहू ने रतनपुरा ग्राम पंचायत की हरिजन बस्ती और मुख्य ग्राम को सैनेटाइजेशन शुरू कराया। ग्राम प्रधान जय किशोर साहू ने बताया कि पूरे ग्राम पंचायत को सैनिटाइज कराने की योजना है । ताकि कोविड-19 से हम लोग अपना बचाव कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed