फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   One lakh cash looted by stabbing furniture businessman in mau

यूपी: फर्नीचर व्यवसायी को चाकू मारकर एक लाख नकदी की लूट, हालत गंभीर

Fri, 12 Nov 2021 11:06 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 12 Nov 2021 11:06 AM IST
विज्ञापन
One lakh cash looted by stabbing furniture businessman in mau
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मुंगमास के पास गुरुवार देर शाम दो बाइक पर चार बदमाशों ने फर्नीचर व्यवसायी को चाकू मारकर घायल कर दिया। फिर एक लाख रुपये लूट कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल दुकानदार को अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन

डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। इधर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, बलिया जिले के नगरा निवासी अरविंद चौहान कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मुंगमास मे अपनी बहन के पास रहकर घोसी कोतवाली क्षेत्र के पिड़वाल मोड़ पर फर्नीचर की दुकान चलाता है। जब वह अपनी दुकान बंद करके बहन के घर मुंगमास जा रहा था। तभी गांव के मोड़ के पास बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर लिया।

विज्ञापन

दुकानदार के रुकते ही बदमाशों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया और एक लाख रुपये की नकदी छीनकर फरार हो गए। उधर घायल की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने इसकी तत्काल सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घयाल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोपागंज पहुंचाया, जहा डॉक्टरों ने उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए जिला असपताल रेफर कर दिया है। इस बारे में पूछे जाने पर कोपागंज थानाध्यक्ष हरे राम मौर्या ने कहा कि मामला संज्ञान में है, मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed