फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   On the second day of Rakshabandhan, there was a famine of buses in Mau depot and Dohrighat depot:

रक्षाबंधन के दूसरे दिन मऊ डिपो और दोहरीघाट डिपो में रहा बसों का अकाल:

Fri, 12 Aug 2022 09:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 09:51 PM IST
विज्ञापन
On the second day of Rakshabandhan, there was a famine of buses in Mau depot and Dohrighat depot:
मऊ डिपो और दोहरीघाट डिपो में नहीं मिलीं बसें
विज्ञापन

गाजीपुर रोड, चिरैयाकोट, मधुबन सहित विभिन्न रुटों के यात्री हुए परेशान
भीड़ अधिक होने से नहीं मिली सीट, निजी वाहनों से जाने को विवश हुई बहनें
संवाद न्यूज एजेंसी
मऊ। शासन की तरफ से रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर 48 घंटे तक बहनों के रोडवेज बसों से आने-जाने के लिए नि:शुल्क यात्रा की सुविधा दी गई, लेकिन मऊ डिपो तथा दोहरीघाट डिपो में रोडवेज बसों का अकाल रहा।
शुक्रवार को रोडवेज परिसर में भीड़ अधिक होने से बसों की संख्या कम पड़ गई जिससे महिलाओं को परेशान होना पड़ा। ऐसे में बहनें निजी सवारी वाहनों से गंतव्य तक जाती दिखीं। निगम के आला अधिकारी व्यवस्था करने का आश्वासन देकर मामले को टालते रहे।
विज्ञापन

मऊ तथा दोहरीघाट डिपो में 84 बसों का संचालन होता है।रक्षाबंधन के मद्देनजर योगी सरकार की तरफ से बुधवार की रात 12 बजे से शुक्रवार की रात 12 बजे तक परिवहन निगम की बसों से नि:शुल्क यात्रा करने का फरमान जारी किया गया है। रक्षाबंधन के दूसरे दिन भी निगम के आला अधिकारियों ने भी होमवर्क नहीं किया। जिले के दोनों डिपो में खराब पड़ी बसों की मरम्मत न होने तथा चालकों के अभाव में बसें वर्कशाप में खड़ी रही। सभी बसों के न चलने से महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। गाजीपुर रोड, चिरैयाकोट, मधुबन सहित विभिन्न रुटों पर बसों का अकाल रहा। नगर स्थित मऊ डिपो तथा दोहरीघाट डिपो में यात्रियों की सुबह से ही भीड़ लगी रही। महिलाएं बसों का इंतजार करतीं नजर आई। जो बस आ भी रही थी उनबसों में धक्कामुक्की के बीच यात्रा करना पड़ रहा था। वहीं समय से बसें न मिलने से महिलाएं निजी सवारी वाहनों से गंतव्य तक जाती दिखीं। इस संबंध में रोडवेज परिसर में सहादतपुरा की सरला सिंह, शकुंतला देवी, सुनीता यादव का कहना था कि दो घंटे से रोडवेज बस का इंतजार कर रही हूं। इस दौरान कई बसें गुजरीं लेकिन किसी में खाली सीट नहीं मिली, जिससे यात्रा की जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट:
मऊ डिपो से चार हजार महिलाओं ने की नि:शुल्क यात्रा
रक्षाबंधन के अवसर पर शासन की तरफ से महिलाओं के लिए 48 घंटे के लिए शुरू की गई नि:शुल्क यात्रा का लाभ चार हजार महिलाएं उठा चुकी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed