फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Old man's body found hanging on a tree

पेड़ पर फंदे पर लटकता मिला वृद्ध का शव

Fri, 04 Nov 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Old man's body found hanging on a tree
मुहम्मदाबाद गोहना। कोतवाली क्षेत्र के अतरारी गांव के तमसा नदी घाट पर पेड़ एक वृद्ध का शव लटकता मिला। टहलने निकले ग्रामीणों ने शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लगा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार धरहरा गांव निवासी पारस गौड़ (58) शराब पीने का आदती था। इसको लेकर उसके घर में अक्सर कलह होती थी। बुधवार की शाम को भी घर में विवाद हुआ। इसके बाद पारस नाराज होकर घर से निकल गया। बृहस्पतिवार की सुबह गांव के कुछ लोग तमसा नदी घाट की तरफ गये तो एक पेड़ से उसका शव गमछे के फंदे से लटकता मिला।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने इसकी सूचना खैराबाद चौकी इंचार्ज को दी। बाद में कोतवाल शैलेश सिंह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। ग्रामीणों की माने तो पारस की आर्थिक स्थिति खराब थी। शराब पीने की आदत के कारण उसकी पत्नी और बच्चों से आये दिन विवाद होता था। बताया जाता है कि मृतक की कुल सात पुत्र पुत्रियां हैं। सभी मजदूरी करके अपना पालन जीवन यापन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल शैलेश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। परिजनों के अनुसार पारस शराब पीने का आदती था। पूरे दिन शराब पीकर इधर-उधर घूमता था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed