फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Officials should make arrangements to serve hot food in Anganwadi centres: DM

आंगनबाड़ी केंद्रों में गर्म भोजन परोसने की व्यवस्था करें अधिकारी : डीएम

Sat, 17 Feb 2024 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Officials should make arrangements to serve hot food in Anganwadi centres: DM
मऊ। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिला पोषण समिति जिला कन्वर्जेंस समिति की मासिक समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने अधिकारियों को लोकेटेड केंद्रों के लिए एक सप्ताह में गैस, चूल्हा, बर्तन खरीदने के लिए निर्देशित किया। कहा कि अधिकारी आंगनबाड़ी केंद्रोंं में बच्चों को गर्म भोजन परोसन की व्यवस्था करें। जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि जनपद में 1609 को लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों में से 1606 पर संभावित औसत उपस्थिति के अनुसार बाल विकास परियोजना अधिकारियों की ओर से प्रस्तुत हॉट कुक्ड बिल की धनराशि भेज दी गई है। अभी तक बाल विकास परियोजना मोहम्मदाबाद गोहाना के 05 नान को लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों को छोड़कर किसी भी आंगनबाड़ी केंद्र पर हॉट कुक्ड मील योजना के अंतर्गत खाना बनाए जाने वाले एवं खाना खिलाए जाने वाले बर्तन नहीं खरीदे गए हैं। बताया कि बच्चों के वजन, लंबाई व ऊंचाई का माप लेते हुए पोषण ट्रैकर एप पर जनपद की औसत फीडिंग 98.94 रही। जो दिसंबर 2023 फीडिंग 98.45 से 0.49 ज्यादा रही। सबसे कम फील्डिंग विकास खंड बडरांव, कोपागंज एवं परदहां की फीडिंग पर जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस की उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सैम बच्चों का स्वास्थ्य विभाग और आरबीएसके टीम से संबंध स्थापित कर कम से कम 2-2 सैम बच्चों को एनआरसी में भर्ती करा एनआरसी से डिस्चार्ज बच्चों का फॉलोअप करने का निर्देश दिया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया कि एनआरसी में भर्ती बच्चों के अभिभावकों को कोई असुविधा न हो। आधार कार्ड बनाए जाने बाल विकास परियोजना कार्यालय भवन निर्माण बाल मैट्रिक शौचालय निर्माण आंगनबाड़ी केंद्र का कायाकल्प लर्निंग लब हेतु चयनित आंगनवाड़ी केंद्रों को पोषण ट्रैकर एप पर बस एचडी की फीडिंग सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा किए। बैठक के दौरान डीसी मनरेगा, डीसीएन आरएलएम, अपर जिला पंचायत राज अधिकारी, समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed