फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   officer were not in Village heads training

ग्राम प्रधानों के प्रशिक्षण में नहीं पहुंचे अधिकारी

Fri, 18 Mar 2016 11:20 PM IST
BEARU, AMAR UJALA, MAU
BEARU, AMAR UJALA, MAU Updated Fri, 18 Mar 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
officer were not in Village heads  training
नगर पालिका कम्युनिटी हाल में आयोजित ग्राम प्रधानों के प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करतीं जिला पंचायत अध्यक्ष अंशा यादव।
जिले के पांच ब्लाकों के ग्राम प्रधानों का प्रशिक्षण शुक्रवार को पालिका कम्यूनिटी हाल में प्रारंभ हुआ। इस दौरान कार्यक्रम में जिला पंचायत राज विभाग के अधिकारियों के अलावा अन्य विभागों के अधिकारियों के उपस्थित नहीं रहने पर ग्राम प्रधानों में रोष दिखा। इस दौरान ग्राम प्रधानों ने नाराजगी जताई और कहा कि यह ग्राम प्रधानों का समय जाया करने जैसा है। ग्राम प्रधान बड़ी उत्सुकता से यहां कुछ जानने के लिए आए थे लेकिन यहां औपचारिकता भी नहीं निभाई जा रही है। 
विज्ञापन



पालिका कम्यूनिटी हाल में शुक्रवार को परदहां, रतनपुरा, घोसी, बड़रांव और दोहरीघाट ब्लाक के ग्राम प्रधानों को प्रशिक्षण देने का कार्य शुरू हुआ। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अंशा यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी प्रदीप कुमार, सपा के जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन



डीपीआरओ कार्यालय के कर्मचारियों ने विभिन्न योजनाओं के बारे में प्रधानों को जानकारी देना प्रारंभ किया तो ग्राम प्रधानों ने अपनी नाराजगी जताई। ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष विवेकानंद यादव ने मीटिंग में खड़ा होकर एतराज जताया कि यह प्रधानों के साथ मजाक किया जा रहा है। वह कई किलोमीटर दूर से अपना समय देकर कुछ जानने के लिए आए हैं। कार्यक्रम में कई विभागों के अधिकारियों के आने की बात कही गई थी लेकिन यह महज औपचारिकता निभाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



किसी प्रकार जिला पंचायत राज अधिकारी ने ग्राम प्रधानों को समझा बुझाकर शांत कराया गया। कहा कि जो भी जानकारी उन्हें चाहिए वह उन्हें कर्मचारियों के माध्यम से उपलब्ध करा दी जाएगी। जिला पंचायत अध्यक्ष अंशा यादव ने ग्राम प्रधान ग्राम पंचायतों के विकास की रीढ़ हैं। इनके के जरिए गांवों का विकास का रास्‍ता आगे चलता है। इसलिए इसमें किसी भी तरह की कोताही नहीं बरतनी चाहिए। कहा कि इसी को देखते हुए इन्हें हर प्रकार की जानकारी उपलब्ध कराई जाए ताकि वह अपने ग्राम पंचायत का विकास कर सकें।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed