फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Now patients will be admitted to PHC also

Mau News: अब पीएचसी में भी भर्ती किए जाएंगे मरीज

Thu, 14 Dec 2023 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Now patients will be admitted to PHC also
मऊ। अब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जाएगा। शासन की पहल पर सभी पीएचसी पर बेड बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। सभी पीएचसी पर पांच-पांच बेड लगाए जाएंगे। जिले में इस समय नगर की चार समेत कुल 44 पीएचसी संचालित है। गर्मी में सुबह आठ से दो बजे और ठंडी में सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक मरीजों का इलाज किया जाता है। इसके बाद मरीज को सीएचसी रेफर कर दिया जाता है। पीएचसी पर हर रविवार का जन आरोग्य मेले का आयोजन किया जाता है, जहां आस-पास के आने वाले मरीजों को एलोपैथ के साथ आयुर्वेद के चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जाता है। अब आमजन को घर के नजदीक इलाज मुहैया कराने के उद्देश्य से पीएचसी में मरीजों को भर्ती करने की व्यवस्था शुरू की जाएगी। इसके लिए सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में बेड के साथ बाकी इंतजाम किए जाएंगे। पीएचसी पर 24 घंटे उपचार की सुविधा मिलने ग्रामीण इलाको के लोगों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed