फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Not a single problem was solved in Ghosi, five were resolved in Madhuban

Mau News: घोसी में एक भी समस्या का नहीं हुआ समाधान, मधुबन में पांच का निस्तारण

Tue, 05 Nov 2024 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Not a single problem was solved in Ghosi, five were resolved in Madhuban
मऊ। जनपद की चार तहसीलों पर सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के सभी आला अधिकारियों ने लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान जनपद की सभी चार तहसील पर कुल 174 मामले आए जिसमें मात्र नौ का ही मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र और एसपी इलामारन जी तहसील मधुबन में मौजूद थे। संपूर्ण समाधान दिवस माह के पहले एवं तीसरे शनिवार को आयोजन किया जाता है। लेकिन दो नवंबर को सार्वजनिक अवकाश होने के सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील मधुबन में संपन्न संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 53 शिकायतें आई, जिनमें से 5 शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया। 5 शिकायतों के तत्काल निस्तारण के लिए मौके पर टीमों को भेजा गया। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल प्राप्त शिकायतों में सर्वाधिक राजस्व विभाग से 44, पुलिस विभाग से 5 तथा शेष अन्य विभागों से संबंधित थे। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने कहा कि जन शिकायतों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। इस अवसर पर तहसीलदार मधुबन, क्षेत्राधिकारी मधुबन एवं अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे। सदर तहसील में सीआरओ लवकुश त्रिपाठी के नेतृत्व में कुल 42 मामले आए जिसमें दो का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

घोसी। अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 56 फरियाद में मौके एक भी समस्याओं का समाधान नहीं हो सका। ज्यादातर समस्याएं जल निकासी, मेड़ काटने एवं मारपीट, अवैध अतिक्रमण,राशन कार्ड,पेंशन एवं आपसी विवाद से संबंधित रहा। अपर पुलिस अधीक्षक महेश अत्री ने कहा कि पुलिस विभाग के कर्मचारी पुरी ईमानदारी एवं सत्यनिष्ठा के साथ मौके पर पहुंच कर दोनों पक्षों को समझा बुझाकर कर समस्या का उचित समाधान कराए। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी अभिषेक गोस्वामी,एसडीएम न्यायिक राजेश कुमार अग्रवाल, सीओ दिनेश दत्त मिश्र, अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार, तहसीलदार शैलेंद्र चंद्र सिंह,नायब तहसीलदार अमरनाथ यादव, निशांत मिश्र, प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहाना : संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन नायब तहसीलदार गौरव शाह की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें कुल 23 प्रार्थना पत्र मिले दो का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed